Koderma News : प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने झोंकी पूरी ताकत
अंतिम दिन शहर के सभी इलाकों में किया जनसंपर्क
झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष यादव ने अपने समर्थकों के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से समर्थन मांगते हुए सेवा भाव और शहर के समुचित विकास का संकल्प दोहराया।
कोडरमा : 23 फरवरी को निर्धारित झुमरी तिलैया नगर परिषद के चुनाव को लेकर आज शहर के कमोवेश सभी इलाकों में प्रचार की काफी गहमा गहमी रही । आज संध्या चुनावी प्रचार थम गया । गौरतलब है की अध्यछ पद के उम्मीदवार व पूर्व कार्यकारी अध्यछ व उपाध्यछ संतोष यादव ने अपने समर्थकों के साथ सघन जन संपर्क अभियान चलाया और लोगों से समर्थन मांगा ।

उन्होनें पूरी साफगोई के साथ मतदाताओं से मुखातिब होकर अपील किया की उन्हें जन मानस का समर्थन मिलता है तो स्थानीय स्तर पर रोजगार के सृजन शहर में प्राथमिक स्वास्थ सेवा के विस्तार शहर के सौंदर्यीकरण नागरिक व जरुरी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में काम करेंगे । गौरतलब है की आज शहर में अन्य कई उम्मीदवारों ने भी जन सम्पर्क अभियान चलाया ।
