पुलवामा हमले में शहीदों को राष्ट्रीय युवा शक्ति देगी श्रद्धांजलि

पुलवामा हमले में शहीदों को राष्ट्रीय युवा शक्ति देगी श्रद्धांजलि

रांची: रविवार को राजधानी में राष्ट्रीय युवा शक्ति की बैठक पहाड़ी मंदिर यात्री सेठ हुई। बैठक में पिछले वर्ष हुए पुलवामा हमले पर चर्चा हुई। इस दौरान यह फैसला लिया गया कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को 14 फरवरी को अल्बर्ट एक्का चौक पर संगठन द्वारा श्रद्धांजलि दी जायेगी।

बैठक राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव की मौजूदगी में हुई। इस दौरान यह तय हुआ कि शहीद हुए जवानों को राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्यों द्वारा आगामी 14 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शहीद अल्बर्ट एक्का चौक पर उपवास रखकर एवं शहीदों के तस्वीरों को फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद शाम 5:00 बजे से हजारों की संख्या में दीप जलाकर एवं मानव श्रृंखला बनाकर उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।

इस बैठक में राष्ट्रीय शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, प्रधान महासचिव दिलीप गुप्ता, वीरेंद्र गोप, योगेश कुमार रॉक, जय प्रकाश यादव, प्रकाश तिर्की, नितिन घोष, मोनू विश्वकर्मा, विजय तिर्की, पवन विश्वकर्मा, अनिता कुमारी, चंदा कुमारी ,सावन लिंडा, रंजन माथुर, अजीत गुप्ता, सुनील साहू, नितेश यादव, सुधा नायक, अर्चना प्रियदर्शी, उमेश साहू, अवधेश कुमार, पिंटू लाल, संजय यादव, सचिन चौधरी, सुमित सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में युवा एवं महिला सदस्य शामिल हुए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित