एस जयशंकर का दावा – नेहरू पटेल को कैबिनेट में नहीं रखना चाहते थे, कांग्रेस ने यूं दिया जवाब

एस जयशंकर का दावा – नेहरू पटेल को कैबिनेट में नहीं रखना चाहते थे, कांग्रेस ने यूं दिया जवाब

नयी दिल्ली : देश कई सालों से जवाहर लाल नेहरू बनाम सरदार पटेल की गढी गयी राजनीति में उलझा हुआ है. एक धारा है जो दोनों में अनबन की बात कहते हुए पटेल को नेहरू की तुलना में अधिक महान साबित करना चाहती है, दूसरी धारा है जो नेहरू व पटेल दोनों नेताओं के समन्वय का उदाहरण देती है और दोनों को महान बताती है. इस उलझन के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक दावा किया है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू सरदार वल्लभ भाई पटेल को अपने कैबिनेट में नहीं रखना चाहते थे.

उन्होंने एक किताब के हवाले से यह दावा किया और इसके लिए पक्ष में सिलसिलेवार ट्वीट किया. इसके बाद कांग्रेस के जयराम रमेश व शशि थरूर जैसे नेताओं ने ट्वीट के जरिए जयशंकर को जवाब दिया. जयशंकर ने उस चिट्ठी की काॅपी को ट्वीट किया जो वायसराय माउंटबेटन को नेहरू ने लिखी थी और उसमें संभावित मंत्रियों का जिक्र था, जिसमें सरदार पटेल का नाम शीर्ष पर था.

यह भी पढ़ें: सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय हैं मोदी सरकार के 12 वर्ष : बाबूलाल मरांडी

जयशंकर ने नारायणी बसु द्वारा वीपी मेनन के जीवन पर लिखी किताब वीपी मेनन का विमोचन किया. उन्होंने लिखा कि इतिहास लिखने के लिए ईमानदार होना होता है. उन्होंने अपने एक ट्वीट में मेनन के शब्दों को लिखा: जब सरदार का निधन हुआ तो उनकी स्मृतियों को मिटाने का बड़ा अभियान शुरू हुआ. मुझे यह पता था, क्योंकि मैंने देखा था और मैं उस समय खुद को पीड़ित महसूस करता था.

जयराम रमेश ने 14 अगस्त 1947 का पत्र ट्वीट करते हुए लिखा कि पटेल नेहरू के बाद कैबिनेट में नंबर दो थे. उन्होंने वीपी मेनन की जीवनी में किए गए दावे को झूठा ठहराया. उन्होंने लिखा कि मैं नेहरू द्वारा पटेल को कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने की झूठी खबरों के बीच में इस पत्र और कागजात साक्ष्य के रूप में पेश कर रहा हूं और यही सच है.

वहीं, इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने एस जयशंकर पर कटाक्ष करते हुए लिखा प्रोफेसर श्रीनाथ राघवन इस दावे को गलत ठहरा चुके हैं. इस बारे में झूठा दावा पेश करना विदेश मंत्री का काम नहीं है, यह काम बीजेपी के आइटी सेल के लिए छोड़ देना चाहिए. इस पर जयशंकर ने जवाब दिया कि कुछ विदेश मंत्री किताबें भी पढते हैं और उन्हें कल रिलीज की गयी किताब पढने की सलाह दी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर