मोदी-रघुवर यूपीए के स्टार प्रचारक, 14 सीट पर हो सभाएं: डाॅ अजय
On

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री रघुवर दास यूपीए गठबंधन के स्टार प्रचारक हैं। ये जितनी बार झारखंड में चुनावी सभा करेंगे, इसका सीधा लाभ यूपीए गठबंधन को मिलेगा। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा राजभवन को राजनीतिक अखाड़ा में तब्दील कर दिया है।
डाॅ अजय ने कहा कि कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी व राहुल गांधी का भी रोड शो रांची में होगा। 25 अप्रैल के बाद से प्रदेश के चौदह लोकसभा सीटों पर हमारे महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिये शत्रुघ्न सिन्हा, हार्दिक पटेल, भूपेश बघेल सहित कई दिग्गज चुनावी सभा करेंगे। कहा कि नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी देश को डराने में जुटी है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ.एम. तौसीफ, कुमार राजा व रवींद्र सिंह उपस्थित थे। इन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री राजभवन में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे, ये ठीक नहीं है। चुनाव आयोग को इस बाबत संज्ञान लेना चाहिए। कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को भाजपा खत्म कर रही है यह राजभवन का दुरुपयोग नहीं तो और क्या है ?
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में नौकरियों की कोई बात नहीं है। जबकि 250 लाख युवा मात्र 90 हजार ग्रुप डी की नौकरियाॅ (रेलवे में) का पीछा कर रहे थे। जाॅब सीनारियों बहुत दयनीय है। नौकरियों बढ़ने के बजाय घटी है। एनएसएसओ के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 1 करोड़ 80 लाख मैन फोर्स कम हुआ है वहीं सीएमआइइ के आधार पर 1 करोड़ नौकरियां सिर्फ 2018 में कम हो गईं। कहा कि मोदी सरकार जाॅब डेटा को न सिर्फ छिपा रही है, बल्कि सार्वजनिक करने से डर रही है। 15वें वित्त आयोग के चेयरमेन एम.के. सिंह ने सीएम रघुवर दास से पत्र लिखकर पूछा था कि राजनीतिक स्थिरता को विकास दर में क्यों नहीं बदला जा सका। झारखंड की रैंकिंग झारखंड के बदतर हालात को दर्शाने के लिये काफी है।
Edited By: Samridh Jharkhand