महाराष्ट्र में पवार का पेंच, चाह कर भी क्यों साथ नहीं आ पा रहे तीनों दल?
On
मुंबई : महाराष्ट्र में वैकल्पिक सरकार गठन का पेंच उलझ गया है. राज्य राष्ट्रपति शासन के मुहाने पर खड़ा है. राज्यपाल की सिफारिश पर केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रपति से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर दी है. शिवसेना खुले तौर पर एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की इच्छा प्रकट कर चुकी है, जबकि एनसीपी ने इसकी जिम्मेवारी कांग्रेस पर दे दी. कांग्रेस कल से आज तक कई दौर की बैठक कर चुकी है, लेकिन वह किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पायी है. अब आज शाम कांग्रेस के तीन बड़े नेता मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करंगे. कांग्रेस नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे एवं केसी वेणुगोपाल पवार से मिलेंगे.
शरद पवार राज्य में सरकार गठन से पूर्व सभी बिंदुओं का निबटारा करना चाहते हैं. पवार ने चुनाव परिणाम के बाद पहले ही कहा था कि सरकार बनाने का बहुमत भाजपा-शिवसेना को मिला है और वे ही इसकी पहल करें.
एनसीपी ने आज अपने विधायकों के साथ बैठक कर भी राजनीतिक हालात पर चर्चा की है. इस चर्चा के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार को सभी फैसले के लिए अधिकृत कर दिया गया है. यानी वैकल्पिक सरकार गठन में अब पवार ही सबसे निर्णायक शख्स हैं.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Latest News



