#SafooraZargar दिल्ली हाइकोर्ट से सफूरा जरगर को दिल्ली दंगा मामले में मिली बेल
On
नयी दिल्ली : दिल्ली हाइकोर्ट ने आज दिल्ली दंगा मामले में सफूरा जरगर को बेल दे दिया. सफूरा जरगर जामिया कोआर्डिनेशन कमेटी की सदस्य हैं और उनका नाम इस साल फरवरी महीने में दिल्ली में भड़के दंगे में आया था. दिल्ली हाइकोर्ट ने उन्हें बेल देते हुए कहा कि वे ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं हों जिससे जांच प्रभावित हो. उन्हें दिल्ली नहीं छोड़ने का भी निर्देश दिया गया है. अगर ऐसा करने की नौबत आती है तो उन्हें इसके लिए अनुमति लेनी होगी.
दिल्ली हाइकोर्ट ने कहा है कि वे जांच अधिकारी के संपर्क में रहेंगी और 15 दिन में एक बार उन्हें फोन के जरिए बात करनी होगी. उनसे 10 हजार रुपया का मुचलका भी भरने को कहा गया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

