प्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग पर रेलवे बोर्ड ने दिया यह बयान

प्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग पर रेलवे बोर्ड ने दिया यह बयान

नयी दिल्ली : लाॅकडाउन में प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए हैदराबाद से रांची के लिए चली पहली ट्रेन के बार स्पेशल ट्रेन के परिचालन पर देश में चर्चा तेज हो गयी है. यहां तक कि ट्विटर पर भी हैदराबाद टू रांची ट्रेंड करने लगा है. इस बीच रेलवे बोर्ड ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है और कहा है कि स्पेशल ट्रेन चलाने की अभी ऐसी कोई योजना नहीं है.


रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक आरडी वाजपेयी ने कहा है कि रेलवे के कुछ जोन ने राज्य सरकारों से स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए अनुरोध प्राप्त किया है ताकि प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाया जा सके. पर, रेलवे ने अभी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है.

रेलवे बोर्ड का बयान प्रवासी श्रमिकों व उनके परिजनों के लिए निराशाजनक है. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल व उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों के प्रवासी श्रमिक बड़ी संख्या में दक्षिणी व पश्चिमी राज्यों में काम करते हैं जो घर आना चाहते हैं. पर, ट्रेनों के परिचालन पर रोक के कारण उनका आना संभव नहीं हो पा रहा है. आज जब पहली स्पेशल ट्रेन चली तो देश भर के प्रवासी श्रमिकों व उनके रिश्तेदारों में उम्मीद बंधी कि अब उन्हें भी घर आने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें: PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान
Bokaro News: प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर बीएसएल में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Palamu News: बाल संरक्षण और किशोर विकास को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक
Pakur News: पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज गंभीर, बुलाई बैठक
Pakur News: जिले में खुलेंगे तीन नए स्पोर्ट्स डे बोर्डिंग केंद्र, उपायुक्त ने दी हरी झंडी
Pakur News: कंचनगढ़ गुफा और लीलातरी पर्यटन स्थल का होगा कायाकल्प और सौंदर्यीकरण
Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण
Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम
खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न
Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न