दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च हिंसा के आरोपी दीप सिद्धु को किया गिरफ्तार

Delhi Police arrested Deep Sidhu accused of 26 January tractor march violence

दिल्ली पुलिस के पीआरओ ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने 26 जनवरी को लाल किले और दिल्ली के अन्य जगहों पर हिंसा फैलाने वाले मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया है। उसकी तसवीरें पब्लिक डोमेन में हैं। हमने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आगे की जांच जारी है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने 26 जनवरी को लाल किले और दिल्ली के अन्य जगहों में हिंसा फैलाने वाले मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया है। उनकी तस्वीरें पब्लिक डोमेन में हैं। हमने इसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आगे की जांच जारी है: दिल्ली पुलिस PRO pic.twitter.com/CxKhHj9Xre
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2021
वहीं, किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा है कि दीप सिद्धू को वहां तक पहुंचाने में किन लोगों ने उसकी मदद की, इसकी जांच होनी चाहिए और उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। हमें इसमें एक साजिश लगती है। दीप सिद्धू को वहां पहुंचाने में सरकार के कुछ लोग शामिल थे, इसकी जांच होनी चाहिए।
दीप सिद्धू को वहां तक पहुंचाने में किन लोगों ने उसकी मदद की इसकी जांच होनी चाहिए और उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए। हमें इसमें एक षड़यंत्र लगता है। दीप सिद्धू को वहां पहुंचाने में सरकार के भी कुछ लोग शामिल थे इसकी जांच होनी चाहिए: गाज़ीपुर बॉर्डर से किसान नेता जगतार सिंह बाजवा pic.twitter.com/xqE2ghOm58
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2021