दिल्ली हाइकोर्ट ने निर्भया के दोषियों को कानूनी उपायों के लिए एक सप्ताह का समय दिया

दिल्ली हाइकोर्ट ने निर्भया के दोषियों को कानूनी उपायों के लिए एक सप्ताह का समय दिया

नयी दिल्ली : दिल्ली के 2012 के निर्भया गैंगरेप कांड में आज दिल्ली हाइकोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए चारों दोषियों को सभी संभव कानून उपाय को करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया. अदालत ने कहा कि जेल का नियम यह नहीं कहता कि एक दोषी की दया याचिका लंबित है तो अन्य दोषियों को फांसी हो सकती है. हाइकोर्ट ने कहा है कि दोषियों को अलग-अलग फांसी नहीं दे सकते हैं. अदालत ने इस मामले में कहा कि निर्भया कांड के चारों दोषी एक हफ्ते के अंदर सभी कानूनी उपायों का इस्तेमाल कर लें. इसके बाद उनके खिलाफ मौत के वारंट के क्रियान्व्यन के लिए उनके खिलाफ कार्यवाही आरंभ की जाएगी.

अदालत के इस फैसले पर निर्भया की मां आशा देवी ने संतोष प्रकट किया. उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट ने जो फैसला दिया है, मैं उसका स्वागत करती हूं. हाइकोर्ट के समय निर्धारित करने से पहले अपराधी इधर-उधर भाग रहे थे, पर अब नहीं भागेंगे. उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट ने दोषियों को एक सप्ताह का वक्त दिया है.

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं

मालूम हो कि निर्भया के दोषियों की डेथ वारंट की तारीख अबतक दो बार टल चुकी है. पहले अदालत ने 22 जनवरी की तारीख उन्हें फांसी की सजा के लिए तय की थी, यह बढकर एक फरवरी हो गयी. लेकिन, फिर बाद में यह तारीख टल गयी. अब टाइम बाउंड फैसला होने के कारण इस मामले में त्वरित कार्रवाई हो सकती है.

यह भी पढ़ें: ग्रेट प्लेस टू वर्क® की टॉप-100 सूची में शामिल हुई वेदांता, कर्मचारियों के लिए बनाई ₹2500 करोड़ की संपत्ति

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत Deoghar News: डीएवी कास्टर टाउन, देवघर में बैगलेस डे की शुरुआत, बच्चों ने खेल-खेल में की सीखने की शुरुआत
Viral Video: कामाख्या मंदिर के अंबुबाची मेले से शर्मनाक VIDEO सामने आया; इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Viral Video: थाने के अंदर सिपाही और महिला ट्रेनी का Kiss CCTV में रिकॉर्ड, जांच के बाद दोनों पर गिरी गाज
Viral Video: बंदर और उसके बच्चे ने सिखाया परवरिश का सबसे बड़ा सबक, उत्तराखंड पुलिस का वीडियो वायरल
मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश