रांची की मेयर आशा लकड़ा के रवैये की झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने की कड़ी निंदा

रांची की मेयर आशा लकड़ा के रवैये की झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने की कड़ी निंदा

रांची : झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची की मेयर आशा लकड़ा के रवैये की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि वैश्विक संकट के इस दौर में रांची की मेयर आशा लकड़ा के द्वारा जिस तरह हेमंत सोरेन सरकार के विरुद्ध आधारहीन एवं झूठ बयान दिए जा रहे हैं, यह निंदनीय है. उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम ने गत वित्तीय वर्ष में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से 19.77 करोड़ रुपये की मांग रखी थी, जिसके एवज में उन्हें कुछ भी नहीं मिला और चूंकि वो भाजपा की सरकार थी इसलिए मेयर ने कोई बयान नहीं दिया. अब राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो गठबंधन की सरकार है और उन्होंने रांची नगर निगम को 11.80 करोड़ रुपए दिए तो उसको मेयर द्वारा सार्वजनिक न कर उल्टा सरकार पर ही वे आरोप मढ रही हैं कि उन्हें मात्र 44.50 लाख रुपये मिले.

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस बयान में कहा है कि रांची नगर निगम के विगत आठ वर्षों की विस्तृत कार्यों की गहन समीक्षा करने का समय आ गया है और उनसे हर योजना के एक-एक पाई की हिसाब भी लिया जाएगा. मेयर के सांप्रदायिक बयान लेकर लोगों के बीच नफरत के संदेश दिए जा रहे हैं. जबकि वो एक संवैधानिक पद पर बैठी हुई हैं. मेयर एवं उनके साथ रहने वाले लोगों द्वारा जन संवाद मध्यमों को भी प्रताड़ित किया जाता है एवं कई तरह की धमकियां दी जाती हैं. उन्हें यह धमकी दी जाती है कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है, उसके खिलाफ खबर छापने पर कोर्ट में खड़ा किया जाएगा. उन्होंने कहा है कि इस संकट की घड़ी में मेयर अपने कार्याें पर ध्यान लगाएं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक