कैंब्रिज बीएड कॉलेज में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

कैंब्रिज बीएड कॉलेज में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

रांची : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, अनगड़ा, रांची में शांति और तनाव प्रबंधन के लिए योग और ध्यान विषय पर एक वेबनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड सहज योग के संयुक्त संयोजक ब्रिज मिश्रा और गोकुल मोहाता ने सहज योग के सिद्धांतों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में भावनात्मक मानसिक व व्यवसायिक तनाव ने लोगों को रोगी बना दिया है। ऐसे में सहज योग के माध्यम से ध्यानमग्न हो आसानी से जीवन जीना संभव है।

कार्यक्रम के दौरान कुंडली जागरण कैसे करें इसके बारे में भी बताया गया। वेविनार में भाग ले रहे प्रतिभागियों ने प्रदर्शन के माध्यम से स्वयं योगा कर इसे अनुभव भी किया। वक्ताओं ने इस दौरान पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। वेविनार का संचालन सहायक प्राध्यापक रेणु सिंह ने किया व धन्यवाद ज्ञापन योग शिक्षक अनूप कुमार राय ने किया। वेबिनार में सचिव नवनीत सिंह, संयोजक संजीव कुमार तिवारी के अलावा बीएड और डीएलएड के विद्यार्थियों शिक्षकों एवं कर्मियों ने भाग लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय