रांची के अखबारों की सुर्खियां : शिबू व दीपक राज्यसभा उम्मीदवार, सूबे में गहराया बिजली संकट, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : शिबू व दीपक राज्यसभा उम्मीदवार, सूबे में गहराया बिजली संकट, अन्य खबरें

रांची : होली की दो दिनों की छुट्टियों के बाद आज रांची से अखबारों का प्रकाशन हुआ है. अखबारों में आज राज्यसभा चुनाव, बिजली संकट व ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने की खबरें प्रमुखता से हैं. इसके अलावा कई अन्य दूसरी खबरों को महत्व दिया गया है.

प्रभात खबर की राज्यसभा चुनाव पर लीड खबर का शीर्षक है: यूपीए से शिबू सोरेन ने भरा पर्चा, भाजपा ने दीपक प्रकाश को उतारा. अखबार के अनुसार, कल नामांकन की आखिरी तारीख है, जबकि वोटिंग 26 को होगी. शिबू सोरेन की जीत तय है और मैदान में सत्तापक्ष ने तीसरा उम्मीदवार दिया तो दूसरी सीट के लिए दोनों पक्षों में कड़ा मुकाबला होगा. दीपक प्रकाश आजसू को नैसर्गिक सहयोगी बताते हुए सहयोग की उम्मीद जतायी है. वहीं, बिहार से खबर है कि हरिवंश व रामनाथ ठाकुर को दूसरी बाद नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने सीपी ठाकुर के बेेटे विवेक ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है. गृहमंत्री अमित शाह का लोकसभा में दिल्ली दंगों पर जवाब है कि दिल्ली दंगा षडयंत्र था और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, एसबीआइ द्वारा जीरो बैलेंस खाता की सुविधा सभी का प्रदान किए जाने को भी अखबार ने प्रमुखता से छापा है. यह आम लोगों के लिए राहत की खबर है. राज्य की एक खबर है कि विकास योजनाओं का पैसा बैंक में जमा, काम है ठप.

अखबार ने कवर पेज – 2 पर बिजली संकट को खबर बनाया है. इसका शीर्षक है: डीवीसी ने शुरू की 18 घंटे बिजली कटौती, सीएम ने हमें किया जा रहा परेशान. 4955 करोड़ रुपये डीवीसी का झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के पास बकाया है, जिसकी वह मांग कर रहे हैं. उधर, 10 हजार से अधिक बिल बकाया वालों की बिजली काटने व नोटिस भेजने की तैयारी है. अखबार ने खबर दी है: भाजपा में ज्योतिरादित्य. इससे मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार का संकट बढने का उल्लेख है. वहीं, भाजपा ने शामिल होते ही सिंधिया को गृहप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. बीएसएनएल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी व 14 के बाद ही झारखंड में बारिश से राहत की उम्मीद की खबर है. कोरोना वायरस के देश में 60 मामले व एक की मौत की खबर है. एक खबर है कि बायोमैट्रिक की जगह मैनुअल अटेंडेंस बनाएंगे राज्य के कर्मी. कांग्रेस के सात लोकसभा सांसदों का निलंबन रद्द होने व पेट्रोल की कीमतें कम होने की खबर भी है.

हिंदुस्तान ने बिजली संकट को लीड खबर बनाया है. इसका शीर्षक है : सात जिलों में 18 घंटे तक बिजली कटौती. चतरा, रामगढ, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद व कोडरमा जिले में बिजली संकट गहरा गया है. डीवीसी ने बकाया का भुगतान नहीं होने पर अपने कमांड एरिया में बिजली आपूर्ति कम की. इस संबंध में 10 फरवरी को ही अल्टीमेटम दिया था. गृहमंत्री अमित शाह का बयान है कि दिल्ली दंगों के दोषियों की संपत्ति जब्त होगी. वहीं, यह चिंता जतायी गयी है कोरोना महामारी घोषित कर दिया गया है. अखबार ने खबर दी है कि दीपक प्रकाश को भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में उतार दिया है, जबकि शिबू सोरेन पर अपना पर्चा भर दिया. वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने की खबर है और उन्हें राज्यसभा का टिकट मिलने का उल्लेख है. खबर है कि रांची में कल झमाझम बारिश होगी.

यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

दैनिक जागरण की लीड खबर का शीर्षक है : ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों ने थामा कमल. अखबार ने लिखा है कि सिंधिया ने इसके साथ ही कांग्रेस के कामकाज पर सवाल उठाया. अखबार ने उनके समर्थक 19 विधायकों का उल्लेख भी किया है. राज्यसभा चुनाव के लिए बतौर झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन के पर्चा दाखिल करने एवं दीपक प्रकाश को भाजपा का टिकट मिलने की खबर भी प्रमुखता से है. अखबार ने खबर दी है कि देश में कोरोना के 10 नए मामले मिले और मरीजों की संख्या 60 हो गयी. अखबार ने खबर दी कि डीवीसी की कटौती से कई जिलों में बिजली के लिए हाहाकार, आठ-आठ घंटे बिजली गुल. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है पिछली सरकार की देन है डीवीसी का बकाया.

दैनिक जागरण की लीड खबर का शीर्षक है: ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों ने थामा कमल. अखबार ने लिखा है कि सिंधिया ने इसके साथ ही कांग्रेस के कामकाज पर सवाल उठाया. अखबार ने उनके समर्थक 19 विधायकों का उल्लेख भी किया है. राज्यसभा चुनाव के लिए बतौर झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन के पर्चा दाखिल करने एवं दीपक प्रकाश को भाजपा का टिकट मिलने की खबर भी प्रमुखता से है. अखबार ने खबर दी है कि देश में कोरोना के 10 नए मामले मिले और मरीजों की संख्या 60 हो गयी. अखबार ने खबर दी कि डीवीसी की कटौती से कई जिलों में बिजली के लिए हाहाकार, आठ-आठ घंटे बिजली गुल. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है पिछली सरकार की देन है डीवीसी का बकाया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान