रांची के अखबारों की सुर्खियां : झारखंड के विधायकों ने मांगा 10 करोड़ का विधायक फंड, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : झारखंड के विधायकों ने मांगा 10 करोड़ का विधायक फंड, अन्य खबरें

रांची : रांची के अखबारों ने आज कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को बड़ी खबर बनाया है. इसके अलावा विधानसभा से जुड़ी खबरें भी प्रमुखता से हैं.

प्रभात खबर की लीड खबर पीएम मोदी का संबोधन है : बुजुर्गाें एवं बच्चों को घर में रहने की सलाह, 22 मार्च को देश में जनता कर्फ्यू का आहवान. प्रधानमंत्री ने अपील की है कि इस रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे लोग घरों से नहीं निकलें. यह खबर भी है कि बाबा बैद्यनाथ व बाबा बासुकिनाथ मंदिर में 31 तक प्रवेश रोक दिया गया है, जबकि झारखंड के सरकारी कार्यालयों में लोगों को बिना अनुमति प्रवेश नहीं मिलेगा. एक खबर है कि गोमो स्टेशन पर खांसी होने पर एक यात्री को सहयात्रियों ने कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस पर खांसी होने पर कोरोना के संदेह में ट्रेन से उतार दिया और फिर चढने नहीं दिया जिससे हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गयी.

अखबार के कवर पेज – 2 पर लीड खबर है: मैनहर्ट मामला – गड़बड़ी की जांच के आधार पर कार्रवाई करेगी सरकार. यह खबर विधानसभा से है. वहीं, सीएम हेमंत सोरेन का बयान है कि सुधार आयोग की अनुशंसा पर उनका स्थायीकरण होगा. वहीं, यह खबर भी है कि 16 विधायकों ने शून्यकाल में यह मामला उठाया कि उन्हें अब चार करोड़ की जगह 10 करोड़ विधायक फंड के तहत मिले. मोमेंटम झारखंड का सीएम ने स्पेशल आडिट कराने का आदेश दिया है. डीइओ व डीएसइ को अब हर महीने 150 लीटर ईंधन मिलेगा. वहीं, रांची से यह खबर भी है कि ड्यूटी से फरार रहने वाले छह जवान सस्पेंड कर दिए गए हैं.

हिंदुस्तान ने भी प्रधानमंत्री के संबोधन को लीड स्टोरी बनाया है, जिसका शीर्षक है 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करें. एक खबर है कि सूबे में कोरोना के नौ और संदिग्ध मिले हैं. अखबार ने यह खबर भी प्राथमिकता से दी कि निर्भया के गुनाहगारों की तिकड़क नाकाम हो गयी और उन्हें आज फांसी होगी.

दैनिक जागरण की लीड खबर भी वही है, हेडिंग है : रविवार को जनता कर्फ्यू. यह खबर है कि आइसीएसइ, आइएससी व यूजीसी की परीक्षाएं रोक दी गयी हैं. अखबार ने खबर दी है कि देश में अबतक कोरोना से चार मौत हो चुकी है और 177 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं. अखबार ने यह खबर भी पहले पन्ने पर दी है कि निर्भया के दोषियों के बचने की आखिरी कोशिश भी नाकाम हो गयी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

गिरिडीह की बेटी श्रद्धा कुमारी बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर, BPSC 70वीं परीक्षा में लहराया सफलता का परचम गिरिडीह की बेटी श्रद्धा कुमारी बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर, BPSC 70वीं परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
सरला बिरला पब्लिक स्कूल का ‘चेकमेट चैंपियंस’ शिविर संपन्न, युवा शतरंज खिलाड़ियों ने सीखे जीत के गुर
दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली