झारखंड के अखबारों की सुर्खियां : वाहन चालक सावधान! आपकी जेब से 500 करोड़ वसूलने की तैयारी, अन्य खबरें
रांची : रांची से छपने वाले प्रमुख अखबारों ने आज अलग-अलग खबरों को सुर्खी बनाया है.
अखबार ने जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस से झड़प होने एवं उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण को अश्लील वीडियो चैटिंग एवं गोपनीय पत्रों को लिक करने के आरोप में निलंबित कर दिये जाने की खबर दी है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का बयान है कि जेएनयू में मारपीट करने वाले बेनकाब होंगे.
दैनिक जागरण ने नागरिकता कानून से संबंधित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी लीड में छापी है. अदालत ने कहा कि देश नाजुक दौर से गुजर रहा है. अदालत ने हालांकि कहा कि इस पर अभी सुनवाई नहीं हो सकती, लेकिन बाद में शुक्रवार को सुनवाई की तारीख दी. केंद्र की याचिका पर आज सुनवाई होगी. इस संबंध में जयराम रमेश व असदुद्ीन ओवैसी ने भी याचिका लगा रखी है. अखबार ने पटना से दाउद इब्राहिम के करीबी एजाज लकड़वाला की गिरफ्तारी की खबर भी पहले पन्ने पर दी है. रवि शास्त्री का बयान है कि धौनी का टी – 20 करियर अभी जिंदा है. रघुवर दास सहित कई अफसरों के खिलाफ एसीबी में शिकायत की खबर भी अखबार ने पहले पन्ने पर दी है. यह मामला मोमेंटम झारखंड से संबंधित है.
दैनिक भास्कर ने खबर दी है कि आज रात 10.37 बजे से 2.42 बजे तक चंद्रग्रहण लगा रहेगा. अखबार ने खबर दी है कि आज बिजली दिन-भर राजधानी में आती-जाती रहेगी. बैंकों में दस लाख से अधिक जमा करने वालों पर आयकर की नजर शीर्षक से एक खबर अखबार ने दी है. नोटबंदी के दौरान 500 व एक हजार का नोट बड़ी संख्या में जमा करने वालों से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है.



