रवींद्रनाथ महतो झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष बने, जानें इनकी शख्सियत

रवींद्रनाथ महतो झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष बने, जानें इनकी शख्सियत

रांची : पांचवी झारखंड विधानसभा के लिए आज सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के रवींद्रनाथ महतो को सर्वसहमति से अध्यक्ष चुन लिया गया. कल ही यह स्पष्ट हो गया था कि संताल परगना क्षेत्र के जामा से तीसरी बार विधायक चुने गए रवींद्रनाथ महतो को स्पीकर बनाया जाएगा. कल जब उन्होंने इस पद के लिए नामांकन किया तो किसी अन्य ने इस पद के लिए दावेदारी नहीं जतायी. रवींद्रनाथ महतो नाला सीट से 2004, 2014 और अब 2019 में चुनाव जीते हैं.

एमए एवं बीएड तक की शिक्षा प्राप्त रवींद्रनाथ महतो को एक सुलझा हुआ राजनेता माना जाता है. उन्होंने 2004 के विधानसभा चुनाव में सीपीआइ के कद्दावर नेता व लगातार नौ बार विधायक रहे डाॅ विशेश्वर खां को हराकर विधानसभा में प्रवेश किया था. उसके बाद उन्हें 2009 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. हालांकि फिर 2014 एवं 2019 के चुनाव में उन्होंने पूर्व मंत्री व भाजपा उम्मीदवार सत्यानंद झा बाटुल को लगातार दो बार हराया.

यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

रवींद्रनाथ महतो जामताड़ा के फतेहपुर प्रखंड के पाटनपुर गांव के रहने वाले हैं. उनके स्पीकर बनने से उनके गांव में खुशी का माहौल है. उनके पिता गोलक बिहारी महतो ने उनके स्पीकर बनने को उनकी मेहनत का नतीजा बनाया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी