कोरोना : लाॅकडाउन पर सख्ती के लिए रांची में सीआरपीएफ की होगी तैनाती, जांच का दायरा बढाने की तैयारी

कोरोना : लाॅकडाउन पर सख्ती के लिए रांची में सीआरपीएफ की होगी तैनाती, जांच का दायरा बढाने की तैयारी

 

रांची : रांची में कोरोना संक्रमण में बढते मामले को देखते हुए शहर में सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती का निर्णय लिया गया है. झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने कहा है कि लाॅकडाउन का सही ढंग से पालन करने व इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी क्षेत्रों में सीआरपीएफ की तैनाती की जाएगी. उन्होंने लोगों से अफवाह नहीं फैलाने की भी अपील की है. कल एक दिन में सबसे अधिक 13 केस रांची से सामने आए जो अलग-अलग क्षेत्र के थे. कल राज्य में 16 केस सामने आए. जामताड़ा में कल सामने आए एक केस की आज अधिकारियों ने पुष्टि कर दी है.

डीजीपी राव ने कहा कि रांची के लालपुर स्थित होटल राजस्थान के पास बैरिकेडिंग की जाएगी. शहर के जिन हिस्सों में कल कोरोना मरीज मिले हैं, उन्हें आज सेनिटाइज किया जा रहा है. डीजीपी ने लोगों से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट नहीं करने की अपील की है.

वहीं, कोरोना संक्रमण के बढते मामले को देखते हुए राज्य सरकार जांच में तेजी लाने की योजना पर काम कर रही है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए. इसके बाद बन्ना गुप्ता ने कहा कि जितनी ज्यादा जांच होगी उतनी जल्दी इस बीमारी पर काबू पाया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस विषय में भारत सरकार के वरीय अधिकारियों के साथ बातचीत की है. उन्होंने कहा कि हम आइसीएमआर से अनुमति लेकर और ज्यादा जांच केंद्र खोलने के प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE : अप्रैल से शुरू हो गया सत्र, लेकिन जून तक नहीं तय हुआ झारखंड का शिक्षा बजट! RTI में बड़ा खुलासा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई
Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल