राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के पक्ष में छत्तीसगढ में भूपेश बघेल ने पास कराया प्रस्ताव

रायपुर(Raipur) : कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद इस साल मध्य तक होने की संभावना है। इस बीच राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस की कमान देने का अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले से कई प्रमुख नेता राहुल गांधी को अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की मांग करते रहे हैं और अब इस राज्य इकाइयां इससे संबंधित प्रस्ताव भी पास करवा रही हैं। इस क्रम में ऐसा प्रस्ताव पारित कराने वाला छत्तीगगढ दूसरा प्रदेश बन गया है।

शनिवार को छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे प्रदेश के प्रभारी पीएल पुनिया एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने समर्थन दिया। इस प्रस्ताव को प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने भी अपना समर्थन दिया। इस प्रस्ताव को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।
प्रस्ताव में कहा गया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ही कांग्रेस संगठन विस्तार व निरंतरता प्राप्त करेगी। उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विश्वास जागा है। उनके नेत्व में कांग्रेस की नींव और मजबूत होगी।