भीषण सड़क हादसे में महिला समेत छह की मौत, 21 अन्य घायल

मुरादाबाद : यूपी के मुरादाबाद में मुरादाबाद-बरेली नेशनल हाईवे पर रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में महिला समेत छः लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 21 अन्य घायल हो गए। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना थाना सिविल लाइंस क्षेत्र नेशनल हाईवे-24 की बताई जा रही है। यात्रियों से भरी डबल डेकर बस शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी।

#UPCM @myogiadityanath ने जनपद रामपुर में वाहन दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 17, 2022
मृतकों की पहचान साक्षी पत्नी दीपक निवासी शाहजहांपुर उम्र करीब 26 वर्ष, नसीम पुत्र रफत खान निवासी शाहजहांपुर, समीम उल हक (35) निवासी शाहदरा दिल्ली, अबुल वहीद (50) निवासी शाहजहांपुर, करण राठौर (22) निवासी रामपुर, हुस्ने आलम (35) निवासी ग्राम हापुड़ के रुप में हुई है। इधर, घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को दर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार की व्यवस्था कराने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 17, 2022