राजद ने नियुक्त किया प्रमंडलवार संगठन प्रभारी, कैलाश यादव को मिला उत्तरी छोटानागपुर का जिम्मा

आबिद अली द.छोटानागपुर, विक्रम यादव कोल्हान और सुरेश पासवान संथाल प्रभारी

राजद ने नियुक्त किया प्रमंडलवार संगठन प्रभारी, कैलाश यादव को मिला उत्तरी छोटानागपुर का जिम्मा
राजद की ओर से जारी सूची

सभी प्रमंडल प्रभारी अविलंब जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर विधानसभा वार क्षेत्रों में बूथ कमेटी बनाने एवं कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू करने का काम करेंगे

रांची:  बुधवार को प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान के लिए झारखंड के सभी पांचों प्रमंडल में संगठन प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किया हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा के मद्देनजर राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को धारदार बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए तेजी से प्रदेश एवं जिला स्तर के नेता कार्य कर रहे हैं !

प्रमंडलवार संगठन प्रभारी एवं सह प्रभारी 

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में राजद महासचिव कैलाश यादव को प्रभारी और फैजुल हक रसीद को सह प्रभारी बनाया गय़ा है तो वहीं दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल में आबिद अली प्रभारी और राम कुमार यादव सह प्रभारी होंगे। इसी प्रकार कोल्हान प्रमंडल में विक्रम प्रसाद यादव को प्रभारी का जिम्मा दिया गया है तो वहीं पलामू लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहीं ममता भुइयां सह प्रभारी होंगी। इसी तरह संथाल परगना में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान प्रभारी का दायित्व संभालेंगे तो राजद के गढ़ कहे जाने वाले पलामू प्रमंडल में गिरधारी गोप प्रभारी और सुखदेव विद्रोही सह प्रभारी होंगे।  

इस संबंध में प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार सभी प्रमंडल प्रभारी अविलंब जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर विधानसभा वार क्षेत्रों में बूथ कमेटी बनाने एवं कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू करने का काम करेंगे। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक