Ranchi news: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मतदाता पहचान पत्र के लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द करें डिस्पोजल: के. रवि कुमार
by: Sujit Sinha
On
रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता पहचान पत्र से संबंधित सभी आवेदनों को ससमय निष्पादित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को मतदाता पहचान पत्र पंजिकरण से संबंधित कोई शिकायत न रहे। कुमार आज सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचन कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक कर रहे थे।
कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का सख्त निर्देश है कि मतदाता पहचान पत्र बनाने में जीरो एरर के लक्ष्य से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि विगत के चुनावों में मतदाता सूची के निर्माण एवं मतदाताओं के पंजिकरण के लिए बेहतर कार्य हुए हैं। उस कार्यप्रणाली को अभी भी एक्टिव रखें ताकि ससमय मतदाताओं के समस्याओं का निराकरण होता रहे। उन्होंने एनजीएसपी पोर्टल पर किसी भी मतदाता के शिकायत पेंडिंग न रहे सभी शिकायतों का ससमय निराकरण करते हुए संबंधितों को सूचित करें। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Tags: Ranchi news latest news Jharkhand News Today news Bihar News Samridh News jharkhand news update samridh jharkhand news jharkhand Jharkhand breaking News breaking news top news hindi news today jharkhand news bihar jharkhand news news18 bihar jharkhand bihar news live bihar latest news bihar news today jharkhand news today jharkhand news live Jharkhand today news bihar jharkhand news live aaj ka jharkhand news jharkhand aaj ka news jharkhand samachar news of jharkhand today hindi news bihar today news live
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.



