मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम व वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश जोशी का निधन
On
भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश जोशी का आज निधन हो गया. कैलाश जोशी मध्यप्रदेश भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में एक थे और राज्य के पहले गैर कांग्रेस सीएम थे. 90 वर्षीय कैलाश जोशी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं.
Bharatiya Janata Party leader & former Chief Minister of Madhya Pradesh, Kailash Chandra Joshi passes away in Bhopal. pic.twitter.com/hpYQpbfTRz
— ANI (@ANI) November 24, 2019
1977 में आपातकाल हटने के बाद कांग्रेस चुनाव में बुरी तरह हारी और कैलाश जोशी राज्य के मुख्यमंत्री बने.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैलाश जोशी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है. मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा कि कैलाश जोशी ने मध्य भारत में जनसंघ एवं भाजपा को मजबूत बनाया. वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कैलाश जोशी को जमीन से जुड़ा नेता बताया. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कैलाश जोशी को सरल, सहज, मृदु स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए कहा है कि उनके निधन से राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



