Saraikela News: वज्रपात से झामुमो कार्यकर्ता की मौत, विधायक दशरथ गागराई ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
खराब मौसम बना जानलेवा, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के पुतुलपीड़ गांव में वज्रपात की घटना में झामुमो कार्यकर्ता दांसर बांदिया की मौत हो गई। अचानक मौसम खराब होने के दौरान बिजली गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत पुतुलपीड़ गांव में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सक्रिय कार्यकर्ता दांसर बांदिया की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आकर दांसर बांदिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे इलाके में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि दांसर बांदिया सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और क्षेत्र में उनकी पहचान एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में थी।

विधायक दशरथ गागराई ने इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी मुआवजा दिलाने की बात कही और आश्वासन दिया कि हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील भी की।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
