हटिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय का उद्धघाटन

हटिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय का उद्धघाटन

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर रांची महानगर के हटिया प्रखंड में कांग्रेस कार्यालय का उद्धघाटन किया गया। सिंघमोड स्थित पानी टंकी के सामने कार्यालय खोला गया है। सुबोधकांत सहाय के भाई एवं समाज सेवी सुनील सहाय, रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पांडे एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के रीसर्च विंग के चेयरमैन अजयनाथ सहदेव ने उद्धघाटन किया।
मौके पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। कांग्रेस कार्यालय खुलने पर हटिया क्षेत्र के कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है। उद्धघाटन के बाद कार्यालय में एक मीटिंग रखी गयी, मंच संचालन कांग्रेस के उपाध्यक्ष रण विजय सिंह ने किया। मौके पर सुनील सहाय, अजयनाथ सहदेव एवं संजय पांडे को बुके दे कर स्वागत किया गया। सभी ने अपने अपने विचार रखे। हटिया प्रखंड के अंतर्गत वार्ड 50, 51, 52, 53 में सभी बूथ इंचार्ज को उनके काम को बताया गया।
प्रखंड कार्यालय में बूथ लिस्ट, चुनाव सामग्री एवं जरूरी चीजें रखी हुई है कि जब किसी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कुछ जरूरत हो तो वहां से आ कर ले सकते है। धन्यवाद ज्ञापन एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने किया।
मौके पर हटिया प्रखंड अध्यक्ष काजल भट्टाचार्य, हटिया प्रखंड के प्रभारी पिकलु चटर्जी एवं परमेश्वर सिंह, रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रणविजय सिंह , महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय चौबे , रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के उमेश प्रसाद, संतोष प्रसाद , NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, युथ कांग्रेस के ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष मोहित सहदेव, महिला हटिया प्रखंड की अध्यक्ष, हटिया विधानसभा अध्यक्ष चंदन सिंह,वार्ड 50 के अध्यक्ष बिपिन लकडा़, 51 के अध्यक्ष, 52 के अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय, 53 के अध्यक्ष तुषार, मतदान केंद्रों के प्रभारी विशाल पांडे , फिरोज खान, युवराज सिंह, आकाश, सोमनाथ, आदित्य, गौतम ,एवं समस्त बूथ कमेटी के सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ