Ranchi News: महावीर चौक में भव्य महाअष्टमी झांकी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को आमंत्रण
धार्मिक झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति
रांची के महावीर चौक में भव्य महाअष्टमी झांकी का आयोजन होगा, जिसमें राज्यपाल और मुख्यमंत्री को विशेष आमंत्रण दिया गया है।
रांची: श्री राम नवमी श्रृंगार समिति, महावीर चौक के पदाधिकारियों ने आगामी महाअष्टमी झांकी कार्यक्रम को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी झांकी को भव्य और आकर्षक रूप देने की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम में धार्मिक झांकियों, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
समिति ने विश्वास जताया कि राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ेगी।
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
