Ranchi News : पीडीएमसी योजना में भ्रष्टाचार का आरोप: ब्लैकलिस्ट कंपनियों को फिर मिला कार्यादेश

कृषि विभाग पर गैर-मानक उपकरण सप्लाई और ब्लैकलिस्ट कंपनियों को लाभ पहुंचाने का आरोप, सीपीआई ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Ranchi News : पीडीएमसी योजना में भ्रष्टाचार का आरोप: ब्लैकलिस्ट कंपनियों को फिर मिला कार्यादेश

पीडीएमसी योजना में भ्रष्टाचार के आरोप तेज हो गए हैं। सीपीआई नेता अजय सिंह ने दावा किया कि कृषि विभाग ने CIPET की रिपोर्ट को नजरअंदाज कर 12 ब्लैकलिस्ट कंपनियों को दोबारा काम दे दिया है, जिससे किसानों को घटिया उपकरण मिल रहे हैं।

रांची  : पी डी एम सी योजना  के तहत   किसानों को घटिया  उत्पाद उपकरण की आपूर्ति एवं सी आई पी ई टी CI PET  के  जांच रिपोर्ट को दर किनार कर  12 काली सूची कंपनियों को कार्य आवंटन   संदेहास्पद। अजय सिंह  झारखंड के माननीय  मुख्यमंत्री   हेमंत सोरेन  जी। झारखंड से भ्रष्टाचार हटाने का दावा करते हैं लेकिन  विभाग के अधिकारी उनके दावों को खोखला एवं धत्ता बनाकर अपने ही  मर्जी  से काम कर रहे हैं जिसे लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारणी  सदस्य सह जिला सचिव अजय सिंह ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने कृषि विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर अपनी बातें रखी उन्होंने कहा महागठबंधन के मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों की मिली भगत के कारण झारखंड सरकार भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम है।

उन्होंने कहा कि 2023 में कृषि विभाग ने झारखंड के कई कंपनियों को भ्रष्टाचार के आरोप में ब्लैक लिस्ट किया था।  किसानों को नॉन स्टैंडर्ड कम गुणवत्ता वाले उत्पाद उपकरण  देने  के कारण । सी आई पी टी सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को सूक्ष्म सिंचाई  प्रणाली में उपयोग हो रहे  प्लास्टिक उत्पाद के परीक्षण कार्य सरकार ने दिया  था  रैंडम   जांच में  cipet  ने उत्पाद को नन  स्टैंडर्ड करार दिया ।जिस रिर्पोट  के आधार कंपनियों को 5 वर्षों के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया बैंक गारंटी  एवं भुगतान पर रोक लगाया गया ।लेकिन 8 दिनों के अंदर ही उन कंपनियों को बिना जांच के  ब्लैक लिस्ट से बाहर कर फिर से एक बार कार्य देने का काम किया गया और वह कंपनियां आज भी अधिकारियों की मिली भगत से कृषि विभाग में कार्य करते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं  ।

ब्लैक लिस्टेड  कंपनियों में मुख्य रूप से 1. Mohit India 2.  Makk now industries 3. Global E Mechanical Equipment 4. PREMIER Irrigation 5. Adritec Pvt Ltd 6. Nimbus pipes Ltd,7. Mohit polytech Pvt ltd 8. Vedanta polymers pvt Ltd 9. Rungtta Irrigation limited 10. Shree Bhandari Plastic pvt Ltd 11. Bharat drop irrigation and agro 12. RM Drip and Sprinklers system ltd 13. Samay irrigation pvt Ltd  के नमूने cipet के जांच में नन स्टैंडर्ड पाया गया था ।

लेकिन इनको सजा ने देकर अधिकारी लोगो की संलिप्तता एवं गठजोड़ के कारण आज की तारीख में इन  पूरे राज्य में कृषि विभाग में 60% का कार्यादेश इन कंपनियों के पास है  विभाग इनपर उचित जांच कर कार्रवाई करे । किसानों के मानसम्मान के साथ खिलवाड़ न करे। सीपीआई राज्य सरकार से मांग करती है सरकार को बदनाम करने वाले पदाधिकारियों एवं किसानों के साथ धोखा करने वाले कंपनियों की को झारखंड हित में  चिन्हित कर उचित कार्यवाही करे ताकि कोई भी  अधिकारी सरकार के योजनाओं के  क्रियान्वयन  पर ध्यान दे  न की कम्पनी पर।

Read More.. Koderma News: मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

 

Read More.. ओडिशा बस हादसा: नयागढ़ में भीषण दुर्घटना, 5 की मौत, 40 घायल

Edited By: Susmita Rani

Related Posts

Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें