रांची: वोटों से हारकर लात- जूते से फरियाने में जुटे कांग्रेसी

रांची: वोटों से हारकर लात- जूते से फरियाने में जुटे कांग्रेसी

आरपीएन सिंह के सामने ही भिड़े
रांची: लोकसभा चुनाव में मात खाने के बाद झारखंड के कांग्रेसी पूरे आक्रोश में हैं और अब शायद ये मानकर चल रहे हैं, कि पार्टी की प्रतिष्ठा को पूरी तरह से गर्त में मिलाकर ही मानेंगे। चुनावी हार से सबक लेने की जगह पर ये एक- दूसरे से लड़ाई करने पर अमादा हैं, हालात ये पंहुच गया है, कि अब लात- जूते से फरियाने की रास्ते पर चल पड़े हैं। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार को प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के समक्ष हटाने के लिए न सिर्फ नारेबाजी की, बल्कि दो गुट आपस में भिड़ गए।
गौरतलब हो कि कांग्रेस मुख्‍यालय में लोकसभा चुनावों की समीक्षा करते वक्त प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के समक्ष भी हास्यासपद प्रकरण सामने आ गया। खास बात ये है कि विगत कई दिनों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक गुट प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को हटाने के लिए अभियान चला रहा है। इस गुट को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का समर्थन प्राप्त है। जब कि दूसरा गुट प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार के पक्ष में था और इस बाबत उनके समर्थन में रांची जिला महानगर कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष संजय पांडेय ने अपने समर्थकों के साथ सुबोधकांत सहाय के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। मानो आज स्टेट हेड क्वार्टर जंग के अखाड़े के तब्दील हो गया था।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/prime-minister-gave-yoga-identity-across-the-world-raghuvar

नौबत यहां तक आ गई कि विरोधी गुट और समर्थक आपस में एक दूसरे पर हाथापाई करने को भी आतुर थे। घंटों धक्का- मुक्की का दौर चला व डॉ अजय के विरोध और समर्थन में नारेबाजी हुई। इस बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह भी बैठक में शामिल होने कांग्रेस भवन पहुंचे। उन्होंने अखाड़े में तब्दील हुए कांग्रेस भवन की हालत देख विरोधी गुट से वार्ता की। वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत हो कर आरपीएन ने आलाकमान तक उनकी बातों को पहुंचाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया गया।

[URIS id=9499]

मामला एक परिवार का: आरपीएन
आरपीएन ने गुटबाजी के बाबत कहा कि यह एक परिवार का मामला है व मिल जुलकर इसे सुलझा लिया जाएगा। कहा कि कार्यकर्ताओं की भावना से अवगत हो गये हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करते हुए कार्य करेंगे। रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस राज्य में आज भी भूख से मौत हो और वहां के मुख्यमंत्री अगर कहें कि राज्य का विकास हो रहा है, तो मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। कहा कि सभी जनमुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी।
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ