बिरसा कृषि विश्वविद्यालय केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय बने- मंत्री बादल  

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय बने- मंत्री बादल  

रांची: कृषि मंत्री बादल ने कहा कि झारखण्ड आदिवासी बहुल राज्य है। इनके हितों की रक्षा एवं कृषि विकास हेतु पक्ष एवं विपक्ष के संयुक्त प्रयास से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय को केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में कदम उठाये जा रहे हैं। वे आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा संकाय में भवनों का उद्घघाटन एवं शिलान्यास किया गया साथ ही विवि के मृत कर्मियों के 22 आश्रितों को अनुकंपा पर आधारित नियुक्ति – पत्र प्रदान किया गया। बादल ने कहा कि विभागीय स्तर पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जिसके परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे।

 

बादल ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की भूमिका राज्य में कृषि विकास के क्षेत्र में अविस्मरणीय रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों की  दशा और दिशा बदलने में बीएयू की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। मंत्री ने कहा कि राज्य का विकास एवं दिशा कृषि से ही बदलेगा। देश के जीडीपी में कृषि का औसत योगदान 17 प्रतिशत और राज्य के जीडीपी में कृषि का औसत योगदान 12 प्रतिशत मात्र है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कृषि का बजट मात्र 7 प्रतिशत एवं राज्य में 5 प्रतिशत है। इसमें सुधार की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें Jamshedpur News : भगवान जगन्नाथ मंदिर निर्माण का राष्ट्रपति ने किया भूमि पूजन

कृषि विभाग एवं विश्वविद्यालय हरेक स्तर पर अधिकाधिक बिरसा किसानों को कृषि तकनीकी से जागरूक एवं समृद्ध करें। कृषि उत्पादों का किसानों को मुनासिब मूल्य मिले, प्रत्येक कृषि विज्ञान केन्द्रों को 5 हजार किसानों को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करने की सलाह दी।

कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीक ने कहा कि राज्य में पिछले वर्ष सबसे अधिक उत्पादन हुआ। दलहन उत्पादन के मामले में राज्य अग्रणी है। राज्य कृषि विकास में बीएयू की अग्रणी भूमिका रही है।  विवि को पशुपालन, मत्स्य एवं वानिकी तकनीकी के क्षेत्र में विशेष ध्यान देना होगा।

इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल ने राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त अनुदान के अधीन निर्मित पशु उत्पादन, प्रबंधन एवं निर्देशात्मक पशुधन फार्म भवन, 350 छात्रों की क्षमता वाली परीक्षा भवन तथा बड़ा एवं छोटा पशु प्रयोग गृह का उद्घघाटन किया। इसके साथ ही पशु चिकित्सा संकाय में आधुनिक पशु जाँच एवं अत्यपरीक्षण प्रयोगशाला केंद्र का शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने “गो-पालन : एक नया आयाम” नामक पुस्तक का विमोचन किया।

कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, विधायक समरीलाल, पूर्व मंत्री गीताश्री उराँव, कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीक, कृषि निदेशक निशा उराँव, पशुपालन निदेशक शशि प्रकाश झा, कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह एवं विवि के डीन, डायरेक्टर, प्रोफ़ेसर, स्टाफ एवं किसान आदि मौजूद थे।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव