झारखंड-बंगाल बॉर्डर खोला गया, ममता सरकार ने 24 घंटे से कर रखा था सील

मामले में झामुमो ने भी किया पलटवार

झारखंड-बंगाल बॉर्डर खोला गया, ममता सरकार ने 24 घंटे से कर रखा था सील
फाइल फोटो

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, सीमाएं सील करने का ममता बनर्जी का फैसला उन पर काफी भारी पड़ेगा. अगर झारखंड अपनी सीमाएं बंद कर दे तो पश्चिम बंगाल भारत के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों से कट जाएगा.

रांची: बंगाल सरकार द्वारा सील किये गए झारखंड-बंगाल बॉर्डर को खोल दिया गया है. करीब 24 घंटे बाद बंगाल सरकार ने बॉर्डर सील करने के निर्णय को वापस ले लिया है. बता दें कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में बाढ़ के हालात बनने का जिम्मेवार झारखंड को बताया था. इससे नाराज़ बंगाल की ममता सरकार ने गुरुवार को झारखंड-बंगाल बॉर्डर को सील कर दिया. ममता बनर्जी का मानना है कि दामोदर घाटी निगम डीवीसी (DVC) द्वारा झारखंड के डैमों से पानी छोड़े जाने के कारण पश्चिम बंगाल में बाढ़ के हालात बन गये. इससे क्षुब्ध होकर बंगाल सरकार ने मैथन समेत जमशेदपुर,दुमका,जामताड़ा,पाकुड़ और बोकारो से लगी सीमाएं को बंद कर दिया था. इस वजह से हजारों मालवाहक वाहन बॉर्डर में फंसी रही.

झारखंड-बंगाल बॉर्डर के बंद होने के कारण जाम में फंसे हजारों ट्रक के चालक व सहयोगी परेशान हो गए. इस दौरान वाहनों की कतार लगातार बढ़ती जा रही थी. इस बीच 24 घंटे बॉर्डर बंद रहने से दोनों राज्यों की सरकार के बीच काफी गहमागहमी रही. मामले को लेकर ममता बनर्जी ने DVC से सभी रिश्ते तोड़ने की बात भी कही. इस मामले में DVC के एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय जल आयोग (CWC) के निर्देश पर पानी छोड़ा गया था, लेकिन अब इसे रोक दिया गया है. 

झामुमो ने भी किया पलटवार

इधर झामुमो  ने भी अंतर-राज्यीय सीमा सील करने के लिए ममता सरकार पर तीखा प्रहार किया. मामले में झामुमो ने भी पलटवार किया. झामुमो महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, सीमाएं सील करने का ममता बनर्जी का फैसला उन पर काफी भारी पड़ेगा. उन्होंने कहा, अगर झारखंड अपनी सीमाएं बंद कर दे तो पश्चिम बंगाल भारत के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों से कट जाएगा. मैं दीदी से संवेदनशील रुख अपनाने का अनुरोध करता हूं. सामान लेकर जा रहे वाहन आपके राज्य में बाढ़ लाने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. DVC ने गुरुवार को स्पष्ट किया था कि पानी छोड़ने का निर्णय पश्चिम बंगाल जल संसाधन विभाग, झारखंड जल संसाधन विभाग और DVC की तकनीकी विशेषज्ञ समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया था. 

विवाद गहराने पर वापस लिया निर्णय

मामले को लेकर दोनों राज्य की सरकारों में बात होने के बाद पश्चिम बंगाल और झारखंड बॉर्डर के बीच ट्रकों की आवागमन शुरू कर दिया गया. बंगाल-झारखंड बॉर्डर करीब 24 घंटे तक बंद रहने के बाद आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया. इस बाबत झारखंड सरकार के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अंतरराज्यीय सीमा खोल दी गई है. NH-2 और NH-6 पर आवागमन शुरू हो गया है. जाम में फंसे सामान से लदे हजारों ट्रक पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: सरला बिरला विश्वविद्यालय का रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 415+ छात्रों को मिली नौकरी; ₹32.5 लाख तक का पैकेज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश