खिजरी के पूर्व विधायक दुती पाहन का निधन, प्रदेश के नेताओं ने जताया शोक

रांची : रांची के खिजरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दुती पाहन का निधन हो गया। दुती पाहन को इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने मंगलवार सुबह 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

वे 1995 व 2000 में लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर खिजरी से विधायक चुने गए। उनके निधन पर प्रमुख हस्तियों ने शोक जताया है।
रांची के सांसद संजय सेठ ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुती पाहन के निधन की दुःखद सूचना मिली है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी से उबरने का साहस प्रदान करे।
खिजरी के पूर्व विधायक दूती पहन जी के निधन की दुःखद सूचना मिली। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी से उबरने का साहस प्रदान करें। ॐ शाँति 🙏🙏 pic.twitter.com/XIBlx59cA1
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) August 10, 2021
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी दुती पाहन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन की दुःखद सूचना मिली है। ईश्वर उनके परिजनों को दुःखद समय में संबल प्रदान करे।
खिजरी विधानसभा के पूर्व विधायक श्री दुती पाहन जी के निधन की दुःखद सूचना मिली।
ईश्वर उनके परिजनों को इस दुःखद समय में संबल प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति ॐ शांति। pic.twitter.com/g7a9UPawMI— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 10, 2021