सुबोधकांत को जीताने की कवायद, 28 प्रखंडों में कोऑर्डिनेटर नियुक्त
On

रांची: महागठबंधन प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय को जीताने की जुगत में झाविमों मुस्तैद है। पार्टी सुप्रीमों बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर महासचिव बंधु तिर्की ने बताया कि संगठन को बूथ स्तर पर काम करने के लिए रांची लोकसभा के अन्तर्गत आने वाले ग्रामीण जिला के सभी 15 प्रखंड व महानगर के 13 मंडलों में दो- दो को-ऑडीनेटर नियुक्त किये गये हैं। ये सभी 12 अप्रैल से अपने- अपने क्षेत्रों में समन्वय स्थापित करेंगे।
श्री तिर्की ने कहा कि रांची लोकसभा चुनाव से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय को जीताने के लिए बूथ स्तर पर साझा कैंपेन चलाया जायेगा। तिर्की ने कहा कि गठबंधन धर्म के नाते झाविमो के सारे कार्यकर्ता चुनाव में कुद चुके हैं। कहा कि पूरे प्रदेश से भाजपा को हटाना झाविमो का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का पत्ता साफ होना तय है। तिर्की ने कहा कि जनता भाजपा का 5 वर्षों के झूठ का पर्दाफाश करेगी। उन्होंने सभी नव मनोनीत कोऑर्डिनेटर व प्रखंड- मंडल अध्यक्षों से राज्य हित में तन- मन- धन से गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का आहवान किया। मौके पर सुनील गुप्ता, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक, महानगर महासचिव जितेन्द्र वर्मा एवं मंतोष सिंह मौजूद थे।
Edited By: Samridh Jharkhand