झारखंड की हॉकी शेरनियां सलीमा टेटे व निक्की प्रधान को एएसपी या डीएसपी की नौकरी देने की मांग

रांची : टोकियो ओलिंपिक में महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार से उनके प्रदर्शन के अनुरूप नौकरी की मांग तेज हो गयी है। भारत की महिला हॉकी टीम भले टोकियो ओलिंपिक में मेडल लाने से एक कदम दूर रह गयी हो, लेकिन उसके जूझने के जज्बे ने दुनिया भर के हॉकी प्रेमियों को अपना कायल बना दिया। भारतीय टीम ग्रेट ब्रिटेन से आखिरी दौर में हार गयी। भारतीय महिला हॉकी टीम के खेल कौशल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित विभिन्न प्रमुख हस्तियों ने तारीफ की।

लेकिन, झारखंड में सोशल मीडिया पर यह अभियान शुरू हो गया है कि निक्की प्रधान व सलीमा टेटे को एएसपी या डीएसपी की नौकरी राज्य सरकार दे। फिलहाल ये दोनों खिलाड़ी रेलवे की नौकरी में हैं। हालांकि लोगों की यह मांग है कि अब उन्हें वरीय पद पर राज्य सरकार नियुक्त कर वास्तविक सम्मान दे।
बिल्कुल जल्द से जल्द झारखण्ड की इस दो शेरनियों को जल्द नियुक्ति पत्र देकर इनके मान-सम्मान में कोई कमी नही होने दे,मुख्यमंत्री जी एवं@hafizulhasan001जी से निवेदन है,,इन बेटियों ने हमारे राज्य एवं देश के सर को ऊँचा उठाने का कार्य किया है,गर्व है हमे अपने बेटियों पर@HemantSorenJMM
— Laxman🇮🇳❤️ (@LaxmanP41385679) August 7, 2021
एंथ्रोपलॉलिजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अभय सागर मिंज ने इस संबंध में एक ट्वीट कर अपनी मांग रखी। उन्होंने लिखा, ‘भारतीय हॉकी टीम में शामिल सलीमा टेटे एवं निक्की प्रधान को 15 अगस्त तक राज्य सरकार सरकारी नौकरी निश्चित कर दोनों बेटियों के प्रति सच्ची स्नेह परिलक्षित करे। उपलब्धि के ये क्षण बहुत अल्प होते हैं। हमने अनेक प्रतिभावान खिलाड़ियों को बाद में जीविकोपार्जन के लिए संघर्ष करते देखा है’।
भारतीय हॉकी टीम में शामिल सलीमा टेटे एवं निक्की प्रधान को 15 अगस्त तक राज्य सरकार सरकारी नौकरी निश्चित कर दोनो बेटियों के प्रति सच्ची स्नेह परिलक्षित करे। उपलब्धि के ये क्षण बहुत अल्प होते हैं। हमने अनेक प्रतिभावान खिलाड़ियों को बाद में जीविकोपार्जन के लिए संघर्ष करते देखा है। pic.twitter.com/FUnHXNbpWW
— Dr. Abhay Sagar Minz (@abhayminz) August 7, 2021
स्वास्थ्य कार्यकर्ता अतुल गेरा ने भी इसको लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘झारखंड की खिलाड़ियों को कम से कम अच्छी नौकरी जैसे डीएसपी रैंक, जीवन भर के लिए सम्मान, सामाजिक सुरक्षा दी जाती तो यह एक स्पोर्ट्सपर्सनाल्टी के लिए अच्छी पहल होती। मणिपुर ने अपने ओलिंपिक खिलाड़ी को एएसपी रैंक की पुलिस की नौकरी दी है। झारखंड में नौकरी से बड़ा इनाम नहीं हो सकता है, खिलाड़ियों से पूछें तो वे क्या चाहते हैं’। अतुल ने अपने इस ट्वीट को झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग किया।
https://t.co/tqCjBTAnuh
कम से कम अच्छी नौकरी जैसे DSP रैंक
जीवन भर के लिए सम्मान,सामाजिक सुरक्षा
अच्छी पहल होती एक sportsman के लिए
मणिपुर ने अपने Olympic खिलाड़ी को ASP रैंक की पुलिस की नौकरी दी है
झारखंड में नौखरी से बड़ा इनाम नही हो सकता
खिलाड़ियों से पूछे-वो क्या चाहते है ? https://t.co/BR9Fahj38K— Atul Gera | अतुल गेरा (@atulgera007) August 7, 2021