सीएस सुखदेव सिंह की बेटी का निधन, सीएम समेत अन्य ने जताया शोक

सीएस सुखदेव सिंह की बेटी का निधन, सीएम समेत अन्य ने जताया शोक

रांची : राज्य के मुख्य सचिव (सीएस) सुखदेव सिंह की बेटी का मंगलवार की देर रात दिल्ली में असामयिक निधन हो गया। मुख्य सचिव की 18 वर्षीय बेटी दिल्ली में एमिटी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। सिर दर्द की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा के दौरान मंगलवार कि देर रात उनकी मृत्यु हो गई। सुखदेव सिंह की बेटी के निधन से उनके रिश्तेदार, शुभचिंतक और जानने वाले स्तब्ध हैं और उनमें शोक की लहर है।

इधर, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता समेत अन्य ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बिटिया के आकस्मिक निधन की दुःखद खबर सुनकर मर्माहत हूं। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतत्प परिवार को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें। इस दुःख की घड़ी में पूरा राज्य सुखदेव सिंह और उनके परिवार के साथ खड़ा है। 

यह भी पढ़ें झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा कि मुख्य सचिव सुखदेव सिंह जी की पुत्री के असामयिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

वहीं, खाद्य आपूर्ति व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज सुबह एक स्तब्ध कर देने वाली दुःखद खबर मिली है। एक पिता के कंधे पर अपने बच्चों का शव से बड़ा बोझ कुछ और नहीं हो सकता। ईश्वर परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें और मृतका की आत्मा को शांति प्रदान दें। स्वास्थ्य मंत्री बन्न गुप्ता ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःखद खबर सुनकर मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुःख सहने का साहस दें।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ