मतगणना के समय सचेत व सतर्क रहें कार्यकर्ता: सुबोधकांत
On

रांची: मतगणना में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं वं महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक कर कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने उनसे तत्पर रहने की अपील की। हरमू रोड स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में आयोजित बैठक में श्री सहाय ने कहा कि मतगणना कार्य में लगे कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी सबसे बड़ी है। सभी कार्यकर्ता को सुबह सात बजे तक मतगणना केंद्र पंडरा में पहुंच जाना होगा। ताकि समय से सभी पोलिंग एजेंट अपनी अपनी सीट पर बैठ जाय।
उन्होंने कहा कि मतगणना के समय सभी कार्यकर्ताओं को सर्तक रहने की जरूरत है। कार्यकर्ता मतगणना के लिए अपनाएं जाने वाले सभी प्रक्रियाओं का सूक्ष्मता से निगरानी करेंगे ताकि कोई भी गड़बड़ी नहीं हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि यदि एक पोलिंग एजेंट को बाहर जाने की जरूरत पड़ जाय तो वह अपने दुसरे सहयोगी को अपनी सीट पर बैठा कर जाय।
[URIS id=8357]
श्री सहाय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार प्रायोजित चुनाव सर्वे से घबराने की जरूरत नहीं है कार्यकर्ता मतगणना के दौरान सजग रहे तो कल उनको चुनाव में उनके द्वारा किए गए मेहनत का फल जरूर मिलेगा स बैठक में मुख्य रूप सुरेश बैठा, संजय पांडे, अंतू तिर्की, वर्षा गाड़ी, महुआ माजी , पिंकी यादव , लाल किशोर नाथ , सुरेन्द्र सिंह , राजेश कच्प , सुंदरी तिर्की , पवन सिंह , आलोक दुबे, किशोर शाहदेव, सुरेंद्र सिंह, दीपक लाल, सुनील गुप्ता सुधीर सिंह, राजेश गुप्ता, मेरी तिर्की, विनय सिन्हा दीपू, एनुल अंसारी, देबू चटर्जी, रणविजय सिंह, प्रदीप तुलस्यान, राजन सिंह, राजन वर्मा, इंद्रजीत सिंह, विशाल सिंह, मिण्टु , इन्द्रा देवी , अशोक गुप्ता , परवेज आलम, टिंकू वर्मा, इबरार खान, मो खलील, राकेश किरण , मो शाहीद एवं योगेंद्र सिंह बेनी सहित कोंग्रेस , झामुमो , झाविमो व राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Edited By: Samridh Jharkhand