हेमंत सरकार पर अपराध छिपाने का आरोप, बाबूलाल मरांडी बोले– नया अपराध गढ़ रही है सरकार
कोयला घोटाले पर ED की कार्रवाई के बीच गंभीर आरोप, शीर्ष पुलिस अधिकारियों पर भी निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर अपराध छिपाने के लिए नया अपराध गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि धनबाद कोयला मामले में ED की कार्रवाई से जुड़े लोगों की हत्या की साजिश रची जा रही है और कुछ शीर्ष पुलिस अधिकारी माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं।
रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर अपराध छिपाने के लिए नया अपराध गढ़ने का आरोप लगाया। मरांडी ने कहा कि झारखंड में अब अपराध छिपाने के लिए नया अपराध गढ़ना सरकार और सिस्टम की आदत बन चुकी है। धनबाद के कोयले के काले साम्राज्य में ED की हालिया कार्रवाई ने कई चौंकाने वाले सबूत उजागर किए हैं। लेकिन सबसे खतरनाक बात यह है कि कोयले की काली कमाई से लाल हो रहे कुछ “शीर्ष पुलिस अधिकारी” द्वारा कोयला माफियाओं को उनके कुछ जमीनी गुर्गों को “हमेशा के लिए खत्म” करने का “टारगेट” दिया गया है।

कहा कि ED को बेहद सतर्क रहना चाहिए। यहाँ सच बोलने वाले का नहीं, सच दबाने वाले का राज चलता है। और जब सत्ता, सिस्टम और माफिया एक ही धुरी पर घूमने लगें, तो न्याय का गला घोंटना महज औपचारिकता रह जाती है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
