Palamu News: मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा, ठनका गिरने से करंट की चपेट में आए बिजली मिस्त्री की मौत
सुरक्षा के बावजूद अचानक दौड़ा करंट, खंभे से गिरने के बाद मिस्त्री घायल
पलामू के तुकबेरा गांव में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 40 वर्षीय बिजली मिस्त्री नागेंद्र पासवान की मरम्मत के दौरान करंट और खंभे से गिरने के कारण मौत हो गई। तेज बारिश और आंधी के चलते 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में खराबी आई थी।
मेदिनीनगर, पलामू। जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुकबेरा गांव में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहाँ बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान 40 वर्षीय बिजली मिस्त्री नागेंद्र पासवान करंट लगने और खंभे से गिरने के कारण मौत हो गए।
कैसे हुआ हादसा?

शटडाउन के बावजूद दौड़ा करंट
बताया जा रहा है कि सुरक्षा के लिहाज से मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले ग्रिड से शटडाउन लिया गया था। हालांकि, काम के दौरान अचानक आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने की वजह से बंद लाइन में भी करंट दौड़ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि नागेंद्र सीधे खंभे से नीचे गिर पड़े।
अस्पताल में घोषित किया गया मृत
ऊंचाई से गिरने के कारण नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
