छत्तरपुर में छठ घाटों की सफाई, नगर अध्यक्ष ने खुद संभाला मोर्चा

मंदेया तालाब घाट पर चलाया गया स्वच्छता कार्य

छत्तरपुर में छठ घाटों की सफाई, नगर अध्यक्ष ने खुद संभाला मोर्चा

छत्तरपुर में चैती छठ से पहले नगर पंचायत अध्यक्ष ने छठ घाटों की सफाई अभियान का नेतृत्व किया और स्वच्छता कार्य में श्रमदान किया।

पलामू: नगर पंचायत अध्यक्ष के तत्वावधान में चैती छठ पूजा को लेकर शहर के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई अभियान जोर-शोर से चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता “चुनमुन” ने सेवा की भावना से इस अभियान की शुरुआत की। मंदेया स्थित स्थानीय तालाब में छठ घाट की साफ-सफाई की गई।

अरविंद कुमार गुप्ता “चुनमुन” ने अपने हाथों में कुदाली और फावड़ा लेकर नगर कर्मियों के साथ छठ घाट की सफाई में श्रमदान किया। छठ पूजा समिति के सदस्यों ने भी इस साफ-सफाई अभियान में योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा के मद्देनजर छत्तरपुर नगर स्थित सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे शहर के लिए इस अभियान को सफल बनाने में लगातार लगे हुए हैं।

अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने नगर के सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मियों को स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी वार्ड पार्षदों, नगर पंचायत कर्मियों और छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है, ताकि प्रथम संध्या अर्घ्य से पहले सभी छठ घाटों की संपूर्ण साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर व चूना छिड़काव, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और पेयजल सुविधा जैसे जनहित कार्य पूरे किए जा सकें।

Read More.. Pakur News: तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर निकला 80 छात्रों का दल, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

मौके पर छत्तरपुर नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद और छठ पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे। 22 मार्च 2026 को नहाय-खाय के साथ नेम-निष्ठा और स्वच्छता के पर्व छठ पूजा की शुरुआत हुई। इधर कर्मा कलां डैम, सूर्य मंदिर, मंदेया स्थित सूर्य मंदिर तालाब के अलावा अन्य नदियों में अर्घ्य देने श्रद्धालु जुटते हैं।

Read More.. Koderma News: डोमचांच में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, फांसी या हत्या?

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Pakur News: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम, घर-घर होगा फीवर सर्वे
Bokaro News: केएम मेमोरियल अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
Dumka News: काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र
Ranchi News: प्रीति ज्वेलर्स में हथियारों के बल पर लूटपाट, अपराधी फरार
Bokaro News: आईईएल थाना के एसआई पर बेरहमी का आरोप, किताब व्यवसायी को हाजत में डंडों से पीटा
Bokaro News: ट्रेजरी से वेतन मद में गड़बड़ी पर डीसी का बड़ा एक्शन, आरोपित अकाउंटेंट गिरफ्तार
Bokaro News: ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटी घायल
भाजपा का आरोप: 'कुप्रबंधन की चरम सीमा पर पहुंची हेमंत सरकार'
Palamu News: आपूर्ति विभाग की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
Palamu News: नशे, लूट और दोहरे कत्ल की खौफनाक दास्तां, आरोपी चुनमुन चौधरी गिरफ्तार
Palamu News: कार और टोटो रिक्शा में टक्कर, काम पर जा रही दो महिलाएं घायल