ओम माथुर-राजनाथ के बाद प्रधानमंत्री मोदी भी नक्सल समस्या पर बोले, कहा – अस्थिरता का परिणाम

ओम माथुर-राजनाथ के बाद प्रधानमंत्री मोदी भी नक्सल समस्या पर बोले, कहा – अस्थिरता का परिणाम

 

पलामू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के प्रचार के लिए झारखंड के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पलामू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में नक्सलवाद की समस्या राजनीतिक अस्थिरता के कारण रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बात के लिए पूरा प्रयास किया नक्सलवाद खत्म हो और राज्य में शांतिपूर्ण माहौल बने.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां सरकारों को अस्थिर किया गया और उन लोगों ने यह नहीं चाहा कि जनता की सेवा की जाये बल्कि पाॅवर का सिर्फ मजा लेना चाहा. उल्लेखनीय है कि राजनीतिक वर्ग अबतक बढ-चढ कर यहा दावा कर रहा था कि नक्सलवाद खत्म हो गया, लेकिन चुनाव के पूर्व झारखंड के पलामू प्रमंडल में ही लगातार हुए दो नक्सली हमलों ने सच सामने ला दिया है. इन दो हमलों में चार पुलिसकर्मी सहित छह लोगों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें: Palamu News: एकदिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मसीहानी ने मारी बाजी, बना चैंपियन

मालूम हो कि नक्सलवाद की वास्तविक स्थिति पर सबसे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के बयान ने भ्रम तोड़ा था. उन्होंने अपने प्रेस कान्फ्रेंस में चार दिन पहले कहा था कि अफसरों से उन्हें यह फिडबैक नहीं मिला है कि राज्य से नक्सलवाद खत्म हो गया. उनके बयान के अगले ही दिन लातेहार जिले के चंदवा में पुलिस पार्टी पर नक्सली हमला हुआ.

नक्सली हमले ने राजनीतिक वर्ग की लाइन भी बदल दी. भाजपा के उपाध्यक्ष व राज्य के चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने भी माना कि नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ है. उसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पलामू में कहा कि नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करेंगे. फिर आज प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर बयान दिया.

प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी अहम बात

कांग्रेस ने जानबूझकर अयोध्या मामले को लटकाये रखा. वह चाहती तो समाधान हो सकता था, लेकिन उसे सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता थी. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने इस समस्या का हल का वादा किया था. मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया.

प्रधानमंत्री की तीसरी अहम बात

पिछले पांच सालों में डबल इंजन की सरकार के कारण ही बिजली, पानी, सड़क पहुंच पायी है. इसे बनाये रखना जरूरी है. बदले हालात में रोजगार के नये साधन तैयार हो रहे हैं.

प्रधानमंत्री की चौथी अहम बात

झारखंड की धरती एवं पलामू भाजपा का मजबूत किला रही है. यह के समाज के हर वर्ग का साथ मिल रहा है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान