Koderma news: वर्ल्ड हार्ट दिवस आयोजित की गई जागरूकता अभियान, दिए गए सुरक्षा व रोकथाम के विभिन्न सलाह
खान-पान में चेंजिंग लाना होगा और योग वगैरह रोज करना होगा: डॉ मनोज
डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया की आजकल लोग ज्यादातर मैदा का सेवन करने लगे हैं जिसकी वजह से वह अच्छे से डाइजेस्ट नहीं हो पता है और जगह-जगह पर जाम होने लगता है
कोडरमा: सदर अस्पताल कोडरमा में वर्ल्ड हार्ट दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इनरवेल प्रेयर से की गई। इनेबल प्रार्थना के पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को एक बुक के प्रदान किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएस डॉक्टर अनिल कुमार एवं हृदय रोग के जानकारी देने के लिए विशिष्ट अतिथि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।
इनर व्हील अध्यक्ष आशा खेतान ने बताया कि आज विश्व हृदय रोग दिवस है और जिस तरह से आजकल भाग दौड़ की जिंदगी हो गई है सभी के लाइफस्टाइल में चेंजिंग आ गया है खान-पान में चेंजिंग आ गया है और इन सभी के कारण हृदय रोग के मरीज बहुत बढ़ने लग गए हैं। उन्होंने अपने बीच उपस्थित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज से आग्रह किया कि आज के इस विशेष दिन को सभी के बीच जागरूकता चलायें ताकि आम जनता लाभान्वित हो।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


