6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार

शिलान्यास समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो भी रहे मौजूद

6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार

मानगो नगर निगम क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए 54 योजनाओं का शिलान्यास और 25 कचरा संग्रह वाहनों की शुरुआत की गई।

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को नगर विकास विभाग के मद से 6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत की 54 योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर में किया। इस मौके पर मानगो नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए 15वें वित्त आयोग के मद से 3 करोड़ 95 लाख रुपए की राशि से खरीदी गई 25 ऑटो टिपर गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि पहले यह मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति हुआ करता था, जिसमें सरकार से उतना फंड नहीं मिलता था, जितना एक नगर निगम को मिलता है। इसे मानगो नगर निगम बनाने के लिए उन्होंने पहल की। कार्यकर्ताओं और मानगो की जनता का साथ मिला। काफी आंदोलन हुए, तब जाकर मानगो अक्षेस को मानगो नगर निगम बना दिया गया। राय ने कहा कि अब इसमें इलेक्टेड बाॅडी होगी तो अधिक फंड आएगा और मानगो का विकास और तेजी से होगा। 

उन्होंने कहा कि कुछ और बड़ी योजनाएं हैं जो सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजी गई है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही इस पर भी काम प्रारंभ हो जाएगा। राय ने कहा कि आज एनएच 33 में फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है। इसको लेकर भी सभी कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से काफी आंदोलन हुए थे। एनएचएआई के कार्यालय तक गये, मुकदमा लड़े तब इसकी स्वीकृति मिली।

राय कहा कि शुरू से ही मानगो के नागरिकों को मूलभूत अधिकार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में रही है। पहले लोगों को पीने का पानी नहीं मिलता था।  इसके लिए भी काफी संघर्ष किया। घर घर पानी आपूर्ति की व्यवस्था शुरू करवाई। कुछ बस्तियों के घरों मेें अब भी पानी नहीं पहुँच पा रहा है  लेकिन बालीगुमा का पानी टंकी शुरू होते ही अगले मई जून से पहले यहाँ के हर घर में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। 

यह भी पढ़ें वक्त का हर शै गुलाम… नीतीश की विदाई की बस इत्ती-सी कहानी है

राय ने कहा कि मानगो क्षेत्र में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था के लिए उन्होंने मानगो क्षेत्र में सब-स्टेशन शुरू करवाया। मानगो क्षेत्र के लिए एक अलग कार्यपालक अभियंता का कार्यालय खुलवाया ताकि बिजली से संबंधित कार्यों के लिए लोगों को करनडीह जाने की आवश्यकता नहीं हो। ये सभी सुविधाएं आंदोलन से प्राप्त हुए हैं और आंदोलन को सफल बनाने का श्रेय मानगो की जनता और एनडीए के कार्यकर्ताओं को जाता है।

यह भी पढ़ें Dhanbad News: पुलिस लाइन में अधिकारियों ने परिवार संग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया होली का जश्न

राय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, सड़कों गलियों में रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराना है। डोर टू डोर कचरा उठाव ठीक से लागू हो जाय तो इसकी तुलना टाटा कमांड क्षेत्र से होगी। राय ने कहा कि मानगो को विकसित बनाना है, ताकि छोटे-छोटे कार्य के लिए साकची और बिष्टुपुर न जाना पड़े। उन्होंने किसी भी तरह के लिए नागरिकों से व्हाट्सएप नं. 8877537777 पर व्हाट्सएप करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, तीन घायल 

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन