भ्रष्टाचार के कीचड़ में खिलेगा कमल, दोगुनी गति से होगा झारखंड का विकास: मोहन यादव

परिवर्तन यात्रा पहुंची बरकट्ठा, जनसभा में हेमंत हटाओ के लगे नारे

भ्रष्टाचार के कीचड़ में खिलेगा कमल, दोगुनी गति से होगा झारखंड का विकास: मोहन यादव
जनसभा को संबोधित करते एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव.

एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा, हेमंत सरकार ने भाजपा सरकार की योजनाओं की नकल करने की कोशिश की है, लेकिन "नकल के लिए अकल की जरूरत होती है".

हजारीबाग: भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत बरकट्ठा के कपका बाजार में विधानसभा स्तरीय जनसभा का आयोजन किया गया. सभा में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, कोडरमा विधायक निरा यादव, प्रदेश भाजपा मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र भाई मोदी और भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सह जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. 

मुख्यमंत्री मोहन यादव का हेमंत सरकार पर हमला

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन की सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने भाजपा सरकार की योजनाओं की नकल करने की कोशिश की है, लेकिन "नकल के लिए अकल की जरूरत होती है". यादव ने कहा, "हेमंत सोरेन जेल से बाहर आने के बाद सत्ता के लोभ में एक सप्ताह भी बिना कुर्सी के नहीं रह सके. जनता अब सब जान चुकी है और वह उनके बहकावे में नहीं आने वाली है."

मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, और अगर झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है, तो विकास की नई गाथा लिखी जाएगी. उन्होंने कहा, "जब यहां जयश्री राम के नारे लगते हैं, तो विपक्ष के सीने पर सांप लोटने लगते हैं." उन्होंने कहा कि यह चुनाव कई मायने में महत्वपूर्ण है. पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने उन्नति की है लेकिन पिछले 5 सालों में झारखंड ने कोई विकास नहीं देखा है. उन्होंने कहा कि उनके एक नेता है जिन्हें बोलने की बीमारी है कुछ भी बोल देते हैं लेकिन जब कोर्ट में केस होता है तो माफीनामा लेकर भागते फिरते हैं.

उन्होंने कहा, झारखंड में 350 करोड रुपए कांग्रेस के एक नेता के घर से मिलते हैं. लेकिन इस पर कांग्रेस झामूमो की मुंह नहीं खुलता. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब जाग चुकी है इस सरकार को जनता झाड़ू लगाकर साफ कर देगी. इस राज्य में भ्रष्टाचार लूटपाट मची हुई है. इस फैली हुई गंदगी में यानी कीचड़ में कमल खिलाना है. तभी दोगुनी गति से होगा झारखंड का विकास. उन्होंने कहा कि अभी श्राद्ध का महीना चल रहा है आने वाले चुनाव में सरकार का श्राद्ध कर देना है. श्राद्ध के बाद नवदुर्गा आएगी हर एक व्यक्ति को अपने बूथ पर एक-एक वोट के शक्ति का संचय करना है और चुनाव के नतीजे वाले दिन हम लोग दशहरा मनाएंगे.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगा एएसडीडी मतदाताओं की सूची का प्रकाशन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार