महात्मा गांधी को राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूरा होने पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्रपिता आज के दिन 1924 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये
.jpg)
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आज के ही दिन 26 दिसम्बर 1924 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था और यह सत्र कर्नाटक के बेलगाम में हुआ था
हजारीबाग: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में चुने जाने का 100 वर्ष पूरा होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आज के ही दिन 26 दिसम्बर 1924 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था और यह सत्र कर्नाटक के बेलगाम में हुआ था. यह पहली और एकमात्र बार था जब वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वे अध्यक्ष बने. इस सत्र ने अंहिसा और असहयोग के उद्धव को अंग्रेजों से राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्त करने के साधन के रूप में देखा गया,
