Giridih News: शिबू सोरेन के आंदोलन की जन्मस्थली में पसरा सन्नाटा, चूल्हा भी नहीं जला आज

Giridih News: शिबू सोरेन के आंदोलन की जन्मस्थली में पसरा सन्नाटा, चूल्हा भी नहीं जला आज
गिरिडीह जिले का कुड़को गांव

गांव की महिला ममता ठाकुर की आंखें नम हैं। उन्होंने बताया, "गांव के मंदिर में दिशोम गुरु गांववालों के साथ बैठक करते थे, आंदोलन की रणनीति बनाते थे। वही मंदिर आज सूनसान है।"

पीरटाँड (गिरिडीह): झारखंड के अलग राज्य आंदोलन की नींव रखने वाले और "दिशोम गुरु" के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर है। लेकिन सबसे ज्यादा खामोशी पसरी है उस गांव में, जहां से उनके संघर्ष की शुरुआत हुई थी — गिरिडीह जिले का कुड़को गांव।

वर्ष 1974 में शिबू सोरेन ने इसी गांव से शोषण और अन्याय के खिलाफ बिगुल फूंका था। कुड़को से शुरू हुआ यह आंदोलन बाद में झारखंड के अलग राज्य की मांग का आधार बना। उनका प्रभाव इतना गहरा था कि आज जब वह नहीं हैं, तो उनके गांव में मातम का माहौल है। गांव के चूल्हे भी आज नहीं जले हैं।

शिबू सोरेन के करीबी सहयोगी रहे भुनेश्वर सोनकर बताते हैं, "वो हमारे ही मिट्टी के घर में रहते थे। वहीं से महाजनी प्रथा, अशिक्षा और हड़िया-दारू जैसी कुरीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाते थे। उन्होंने हर गरीब की आवाज को ताकत दी थी।"

गांव की महिला ममता ठाकुर की आंखें नम हैं। उन्होंने बताया, "गांव के मंदिर में दिशोम गुरु गांववालों के साथ बैठक करते थे, आंदोलन की रणनीति बनाते थे। वही मंदिर आज सूनसान है।"

यह भी पढ़ें: Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ माले का आर-पार, 26 मई को महाजाम का ऐलान, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

शिबू सोरेन ने गिरिडीह के पीरटांड़ और धनबाद के टुंडी जैसे सीमाई इलाकों में जनजागरण का कार्य किया। पोखरिया गांव में उन्होंने अपने आंदोलन का स्थायी डेरा बनाया था, जहां से उन्होंने गरीबों और आदिवासियों को एकजुट किया।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश: सरकारी कार्यालयों के बाहर हो पेयजल व्यवस्था

आज जब वो इस दुनिया में नहीं हैं, उनका गांव एक गहरे दुख में डूबा है। ग्रामीणों के अनुसार, शोक में डूबे गांव में किसी ने आज खाना नहीं बनाया, बच्चे तक चुप हैं।

दिशोम गुरु का जाना एक युग का अंत है, लेकिन उनका संघर्ष और सिद्धांत हमेशा जीवित रहेंगे, खासकर उस कुड़को गांव में, जहां से उन्होंने इतिहास की एक नई इबारत लिखी थी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक Koderma News: माहवारी दिवस पर अनूठी पहल, सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक
Koderma News: DLSA का बड़ा अभियान, महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ सतगावां में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
Sahebganj News: युवाओं को दिया गया 'पंच परिवर्तन' का मंत्र, मॉडल कॉलेज में नागरिक शिष्टाचार पर भव्य गोष्ठी संपन्न
दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा
क्या गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करना सही होगा? जानिए पक्ष और विपक्ष
Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल
Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन
Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
Giridih News: त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सरिया अनुमंडल सभागार में शांति समिति की महाबैठक संपन्न