गिरिडीह: भाजपा- आजसू ने मनाया जीत का जश्न
On

गिरिडीह: उत्साह और उमंग से भरे माहौल में गिरिडीह जिले के आजसू व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का उत्सव मनाया। मोदी -मोदी के नारे लगाये। स्थानीय झंडा मैदान में कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ, फिर यहां से सभी कोडरमा- गिरिडीह की जीत का जश्न मनाते हुए विजय जुलूस निकाला गया।
[URIS id=8357]
जूलूस शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण किया व एक- दूसरे को जीत की बधाई दी। आतिसबाजी की गई व फिर बड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई। विजय जुलुस की अगुवाई विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी कर रहे थे। मौके पर आजसू जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, आजसू केंद्र कार्यसमिति सदस्य संजय साव निगम के डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, लोजपा नेता राज कुमार राज, कंपू यादव, वार्ड पार्षद सुमित कुमार, अनिल राम, राकेश मोदी, दीपक शर्मा, मिथुन चंद्रवंशी, सिंकु सिन्हा, कमल सिंह, रणधीर वर्मा, विवेश जालान, मुकेश जालान, हब्लू गुप्ता, अनुप सिन्हा, उज्जवल गुप्ता, विशाल गुप्ता, विनय सिंह, बबलू भारद्वाज, सुमित सिंह, संजीत सिंह पप्पू, शशि सिन्हा, दीपक स्वर्णकार, सुमित कुमार, महिला मोर्चा की रागिनी लाहेरी, नीतू शोला, कविता राज, किरण पांडेय समेत काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
Edited By: Samridh Jharkhand