बिहार चुनाव के साथ झारखंड की दो सीटों सहित देश भर की 65 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

बिहार चुनाव के साथ झारखंड की दो सीटों सहित देश भर की 65 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

नयी दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही देश भर की 65 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा. इसके साथ ही बिहार की एक लोकसभा सीट पर भी चुनाव होगा. बिहार में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया 29 नवंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE : अप्रैल से शुरू हो गया सत्र, लेकिन जून तक नहीं तय हुआ झारखंड का शिक्षा बजट! RTI में बड़ा खुलासा

बिहार की वाल्मिकीनगर नगर लोकसभा सीट जदयू सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन के कारण रिक्त हुई है. इस साल 28 फरवरी को उनका निधन हो गया था. इस लोकसभा सीट पर आयोग चुनाव कराएगा. इसके अलावा मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में विधानसभा की सीटें खाली हैं. विधानसभा की कुछ सीटों कोरोना के कारण असामयिक मौत की वजह से भी खाली हुई हैं. आयोग इन सीटों पर चुनाव कराएगा.

यह भी पढ़ें: Giridih News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, जीटी रोड पर 12 ओवरलोड वाहन जब्त

झारखंड में दो सीटों पर बेरमो व दुमका के लिए भी इसके साथ ही चुनाव होगा. बेरमो सीट कांग्रेस के विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के कारण खाली हुई है तो दुमका सीट झामुमो विधायक व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा छोड़े जाने की वजह से रिक्त है. हेमंत पिछले साल हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में दो सीटों बरहेट व दुमका से जीते थे, जिसमें उन्होंने दुमका सीट छोड़ दी थी. आयोग का मानना है कि एक साथ चुनाव कराने से पूरी प्रक्रिया आसान होगी. बिहार चुनाव की तारीखों का आयोग ने अभी एलान नहीं किया है, लेकिन अब यह तय कि अगले कुछ दिनों या सप्ताह के अंदर इसका एलान हो जाएगा.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार