चुनाव के दौरान हेमंत पर रघुवर की आपत्तिजनक टिप्पणी की एसटी एक्ट के तहत यह अधिकारी करेंगे जांच

चुनाव के दौरान हेमंत पर रघुवर की आपत्तिजनक टिप्पणी की एसटी एक्ट के तहत यह अधिकारी करेंगे जांच

 

जामताड़ा : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के प्रचार के दौरान भाजपा नेता व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जामताड़ा के मिहिजाम में महागठबंधन के नेता और नव चयनित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. रघुवर ने चुनावी जनसभा में हेमंत सोरेन का उपनाम का उल्लेख करते हुए आपत्तिजनक शब्द बोला था, जिसको लेकर हेमंत सोरेन ने दुमका थाने में शिकायत दर्ज करायी थी.

दुमका थाने ने जामताड़ा जिले के मिहिजाम का मामला होने के कारण केस वहां के थाने को ट्रांसफर कर दिया था. अब इस मामले की जांच के लिए एक जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है. शिकायत पत्र के आधार पर की गयी कार्रवाई के अनुसार, जामताड़ा के एसडीपीओ अरविंद उपाध्याय इस मामले की जांच करेंगे.

यह मामला चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 18 दिसंबर का है और हेमंत सोरेन ने 19 दिसंबर को दुमका थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत की थी. हेमंत ने इस एक्ट व भारतीय दंड संहित के अन्य प्रावधानों के तहत रघुवर दास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके जातिसूचक उपनाम के साथ रघुवर दास द्वारा आपत्तिजनक शब्द का उपयोग किए जाने से वे आहत हैं और उनकी प्रतिष्ठा को ठेंस पहुंची है. अतः इस संबंध में कार्रवाई की जाए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी