झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने प्रकृति पर्व करमा की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

करम पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक: हेमंत सोरेन 

झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने प्रकृति पर्व करमा की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रकृति पर्व करमा की राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "यह लोकपर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ ही प्रकृति के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन का संदेश देता है। यह पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि लाए, यही मेरी मंगलकामना है।

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रकृति पर्व करमा पूजा की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रकृति पर्व करमा की राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "यह लोकपर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ ही प्रकृति के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन का संदेश देता है। यह पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि लाए, यही मेरी मंगलकामना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति पूजा करमा पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई और जोहार कहा है। अपने सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि करम पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक है। यह पर्व भाई-बहन के अटूट बंधन, सामाजिक समरसता तथा प्रकृति के प्रति हमारी गहरी आस्था और कृतज्ञता को दर्शाता है। हमारे पूर्वजों की ओर से हमें दिया गया यह अद्वितीय उपहार है । इस दिन पूजा कर हम सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और स्वस्थ समाज की मंगलकामना करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जल, जंगल, माटी और जीव-जंतुओं से हमारा जीवन गहराई से जुड़ा हुआ है। करम पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन और समाज के सतत विकास का संदेश देता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर अपने रीति-रिवाजों, परंपराओं को सहेजने, समाज को सशक्त बनाने और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लें। आप सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो, यही कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें: शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रकृति महापर्व करमा पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यह पर्व आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति गहरे जुड़ाव का प्रतीक है। करमा पूजा हमें पेड़-पौधों, जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संदेश देती है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सब आदिवासी समाज की जीवनशैली और उनके प्रकृति-प्रेम से प्रेरणा लेकर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव के संकल्प को मजबूत करें। करमा महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ें: यूपीएससी की तैयारी तभी शुरू करें जब सिविल सर्विसेज का लक्ष्य स्पष्ट हो: इस्तियाक रहमान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां