Giridih News: इंकलाबी नौजवान सभा गावां प्रखंड सम्मेलन की तैयारी को लेकर नौजवानो की बैठक हुई सम्पन्न

मोदी सरकार का दो करोड़ रोजगार देने का वादा जुमला साबित हुई: राजकुमार यादव

Giridih News: इंकलाबी नौजवान सभा गावां प्रखंड सम्मेलन की तैयारी को लेकर नौजवानो की बैठक हुई सम्पन्न
बैठक में शामिल लोग

गावां /गिरिडीह: गुरूवार को गावां प्रखंड अंतर्गत नीमाडीह पंचायत में RYA प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव यादव के नेतृत्व में RYA इंकलाबी नौजवान सभा का सदस्यता अभियान चलाया गया एंव आगामी 10 सितंबर 2025 को इंकलाबी नौजवान सभा गावां प्रखंड सम्मेलन की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है बेरोजगारी और बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का मार नौजवानो को झेलना पड़ रहा हैं। मोदी सरकार का दो करोड़ रोजगार देने का वादा जुमला साबित हुई।

प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर नहीं है, प्रखंड मुख्यालय में भ्रष्टाचार हावी है इलाके के नौजवान मजदूर रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं, हर तरह से सरकार से फेल साबित हो रहा है। प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव यादव ने कहा कि बेरोजगार नौजवानो के सामने रोजगार के लिए आंदोलन के आलवे और कोई रास्ता नहीं है। इसलिए अब नौजवानो को एकजुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है। बैठक में दिलीप कुमार, विकाश कुमार, मुकेश कुमार, संतोष पंडित, सागर कुमार, अनिल यादव, अनिल प्रसाद यादव, संजय यादव(पूर्व उपमुखिया), रामविलास कुमार, मनोज दास, उमेश दास, लव कुमार, रणधीर कुमार, ब्रजेश यादव, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, विजय मिस्त्री, मुकेश राणा,सतीश कुमार,उमेश यादव समेत दर्जनों नौजवान उपस्थित थे।

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

UPSC Result 2025: 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, आरा बनाम गाजीपुर विवाद से मचा बवाल UPSC Result 2025: 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, आरा बनाम गाजीपुर विवाद से मचा बवाल
झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई