Hazaribagh News: चुरचू में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, सभी वर्गों को संगठन में शामिल करने पर ज़ोर

संगठन सृजन 2025 कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगा : सुदीप बर्मन

Hazaribagh News: चुरचू में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, सभी वर्गों को संगठन में शामिल करने पर ज़ोर
बैठक में सम्मिलित कांग्रेस नेतागण

बैठक का संचालन मीडिया अध्यक्ष सह चुरचू प्रखंड के पर्यवेक्षक निसार खान ने किया जबकी धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड उपाध्यक्ष चोलेश्वर महतो ने किया।

हजारीबाग : चुरचू प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सीसीएल ऑफिसर कल्ब में  संगठन सृजन 2025 के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद आलम की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एआईसीसी द्वारा बनाए गए हजारीबाग जिला के पर्यवेक्षक त्रिपुरा प्रदेश अगरतल्ला विधान सभा से विधायक सुदीप राय बर्मन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन 2025 के तेहत झारखंड प्रदेश के सभी जिलों जिला, प्रखंड, पंचायत तथा बुथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है। इस बार संगठन मे अल्पसंख्यक, ओबीसी, महिला, एसटी, एससी तथा युवाओं को शामिल किया जाएगा ताकि कांग्रेस के संगठन में नया जोश भरा जाए।

उन्होंने कहा कि छोटे और बड़े कार्यकर्ताओं से राय लेकर एक रिपोर्ट बनाकर उपर तक लेकर जाऊंगा ताकि कोई आम कार्यकर्ता संगठन से वंचित न हो सके । उन्होंने कहा कि संगठन सृजन 2025 मील का पत्थर साबित होगा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं यदि आपका संगठन मजबूत हो तो आप चुनाव में जीत का परचम लहरा सकते हैं। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि वर्तमान में देश को कांग्रेस की आवश्यकता है जहां एक ओर हमारे प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी देश की संविधान को बचाने में जुटे हुए हैं और दुसरी ओर भाजपा के नेता संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं।

बैठक को झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा बनाए गए पर्यवेक्षक पलामू विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखे। बैठक का संचालन मीडिया अध्यक्ष सह चुरचू प्रखंड के पर्यवेक्षक निसार खान ने किया जबकी धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड उपाध्यक्ष चोलेश्वर महतो ने किया।

मौके पर चूरचू प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, बहेरा मुखिया देवकी महतो, जिला उपाध्यक्ष लेखराज सिंह, जिला महासचिव जय प्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष आरिफ अंसारी, विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी, मुस्लिम अंसारी, महबूब अंसारी, अभिजीत सिंह उप मुखिया अभिजीत सिंह, सुषमा देवी, गुरु प्रसाद, मंडल अध्यक्ष त्रिवेणी नायक, कमरुल आलम, रामजन्म राय, धामी बंगाली, परमेश्वर महतो,  सुरेश महतो, फिरोज अंसारी,  गुलचंद महतो, राज किशोर महतो, कैफ रजा, शाद अंसारी, सेवालाल महतो, कालेश्वर महतो, लालधन महतो, हसनैन अंसारी, कौसर अंसारी, भीम राज मेहता, अनिल पटेल, मेघनाथ महतो, रामेश्वर महतो, जावेद असगर, मुस्तकीम अंसारी, शाहबाज अंसारी, कुर्बान अंसारी,  घनश्याम महतो, साद करीम, मिन्हाज अंसारी, शहबाज अंसारी, चंदन कुमार, साहिल अंसारी, साउद आलम, राहूल चौहान, सुमित महतो के अतिरिक्त काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें हेमंत सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या
Giridih News: शोभा देवी ने ली सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ 
Dhanbad News: नगर निगम के बजट पर विधानसभा में घमासान, राज सिन्हा ने सरकार को घेरा
Dhanbad News: अशोक कुमार बने रेल मंडल के खेल अधिकारी, खिलाड़ियों ने किया स्वागत
Dhanbad News: दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर
Dhanbad News: मॉन्टफोर्ट एकेडमी में मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल: रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाफ जीत के हीरो बने झारखंड के खिलाड़ी
Dumka News: बी०एल०ओ० सुपरवाइजर तथा बी०एल०ओ० को विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व दिया गया प्रशिक्षण
Hazaribagh News: सुरक्षा में ऐतिहासिक मजबूती: 28 नई हाईटेक महिंद्रा बोलेरो सड़कों पर उतरीं
Hazaribagh News: भीषण सड़क हादसा: टर्बो की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Hazaribagh News: रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज