Koderma News: बुजुर्ग समाज के मार्गदर्शक होते हैं: प्रदीप खाटूवाला 

वृद्धाश्रम एवं प्यार बांटते चलो में कराया गया भोजन 

Koderma News: बुजुर्ग समाज के मार्गदर्शक होते हैं: प्रदीप खाटूवाला 
प्यार बांटते चलो के तहत जरूरतमंदों को भोजन कराते हुए अग्रवाल समाज

कोडरमा में अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर पूजा-अर्चना के बाद जरूरतमंदों को भोजन व वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री वितरित की। मुख्य अतिथि प्रदीप खाटू वाला ने बुजुर्गों की सेवा को समाज की धरोहर बताया। जयंती संयोजक मनोज केडिया और पदाधिकारियों ने समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

कोडरमा: अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी की पूजा अर्चना के उपरांत समाज के पदाधिकारी ने कोडरमा रेलवे स्टेशन स्थित प्यार बांटते चलो के तहत दोपहर का भोजन जरूरतमंदों को कराया गया। इसमें पूड़ी ,सब्जी, बुंदिया आदि का वितरण लगभग 225 लोगों के बीच किया गया। वही वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गो के बीच खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदीप खाटू वाला ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज के धरोहर हैं और मार्गदर्शन भी है। उनकी सेवा कर हम सच्ची भक्ति प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने आवाहन किया की बुजुर्ग की सेवा समय-समय पर करें वहीं उन्होंने एक माह के लिए दोपहर का भोजन कराने कि बात कही। 

जयंती संयोजक मनोज केडिया कार्यक्रम के परियोजना निदेशक अरविंद चौधरी ,संजय नरेड़ी, संतोष लड्ढा, अनुराग हिसारिया ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद कि ईंट रखी थी और एक रुपया एक ईंट कि प्रथा के तहत आज भी पनशाला, पाठशाला और धर्मशाला के जरिए समाज सेवा को अंतिम पायदान तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। मनोज केडिया ने वृद्धाश्रम में घड़ी एवं इलेक्ट्रिक आयरन व अन्य सामग्री देने कि बात कही। इस अवसर पर मधुसूदन दारूका, कमल दारूका, आशीष खेतान, चन्द्रशेखर जोशी, हर्षित सिंघानिया, आयुष पोद्दार, रंजीत चौधरी, विकास कुमार, अनील कुमार, वार्डन मीना देवी, सुनील यादव, नीतू कुमारी, नीतू कुमारी, रितु कुमारी, ज्योति देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर
श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास