जीएसटी में बदलाव मध्यमवर्गीय परिवारों को दिवाली का उपहार: अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री ने जीएसटी में बदलाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

जीएसटी में बदलाव मध्यमवर्गीय परिवारों को दिवाली का उपहार: अश्विनी वैष्णव
अश्विनी वैष्णव

प्रधानमंत्री ने यह बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जो हमारे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक बहुत बड़ी खुशी की खबर है। प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि दिवाली से पहले सभी मध्यमवर्गीय परिवारों को एक गिफ्ट मिलेगा और कल वित्त मंत्री ने जीएसटी में जो एक महत्वपूर्ण बदलाव है, उन्होंने घोषित किया है जो कि नवरात्रि के पहले दिन से लागू होगा।

नई दिल्ली: केन्द्रीय सूचना प्रौ‍द्योगिकी, इलैक्ट्रॉनिक्स, रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली में हुए बदलावों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मध्यमवर्गीय परिवारों को त्योहार के पहले दिया गया तोहफा बताया और कहा कि इससे देश के गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों में खुशी की लहर आयी है।

वैष्णव ने राष्ट्रीय राजधानी से लगे हरियाणा के सोहणा में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम के इतर मीडिया से बातचीत में यह टिप्पणी की और बुधवार को जीएसटी में महत्वपूर्ण बदलावों का स्वागत करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जो हमारे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक बहुत बड़ी खुशी की खबर है। प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि दिवाली से पहले सभी मध्यमवर्गीय परिवारों को एक गिफ्ट मिलेगा और कल वित्त मंत्री ने जीएसटी में जो एक महत्वपूर्ण बदलाव है, उन्होंने घोषित किया है जो कि नवरात्रि के पहले दिन से लागू होगा।

उन्होंने कहा कि हमारे मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन में काम में आने वाली प्रायः हर चीज चाहे खाने से संबंधित हो, पहनने से संबंधित हो, बच्चों की पढ़ाई से संबंधित हो, घर में टीवी स्कूटर से संबंधित हो, हर चीज पर जीएसटी की दरें एक बड़ी मात्रा में कम की गई है जिससे मध्यमवर्गीय एवं गरीब परिवारों के जीवन में एक बड़ी खुशी की लहर है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने सुनियोजित तरीके से और एक वस्तुकर का निर्णय लिया गया इस निर्णय से सभी परिवारों में खुशी का माहौल है। आने वाले समय में आप देखेंगे नवरात्रि के पहले दिन से जब जीएसटी की नई दरें लागू होगीं तब हमारे देश में बहुत बड़ी करोड़ों देशवासियों के जीवन में खुशी की लहर आएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई